कांग्रेस ने किया मास्क, सेनेटाइजर, ग्लब्स जैसी जरूरी चीजों पर 18 प्रतिशत जीएसटी का विरोध - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Saturday, July 25, 2020

कांग्रेस ने किया मास्क, सेनेटाइजर, ग्लब्स जैसी जरूरी चीजों पर 18 प्रतिशत जीएसटी का विरोध

 

बदायूं।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव ओमकार सिंह एवम युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने मास्क, सेनेटाइजर, ग्लब्स जैसी जरूरी चीजों पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाने के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस पूर्व प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि पूरा देश कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रहा है और मास्क, सेनेटाइजर, ग्लब्स रोजमर्रा की चीजे हो गयी है दूसरे देशों ने कोरोना को महामारी करार देते हुए मास्क, सैनिटाइजर समेत अन्य जरूरी सामान फ्री कर दिए हैं। लेकिन हमारे देश में सैनिटाइजर पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगा हुआ है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए लगभग हर परिवार में सैनिटाइजर का प्रयोग घर के अंदर के अलावा, बाहर निकलने के दौरान भी किया जा रहा है। बाजार में कुछ ही दुकानों व मेडिकल स्टोर पर अब सैनिटाइजर उपलब्ध है। जहां उपलब्ध है वहां भी मनमाने रेट और उसके ऊपर 18 प्रतिशत जीएसटी भी है।दो

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद ने कहा कि महामारी घोषित हो चुकी बीमारी की रोकथाम के लिए जरूरी सामान पर जीएसटी लगना जायज नहीं है। ये लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है। पीसीसी सदस्य असरार अहमद, जितेंद्र कश्यप, विचार विभाग जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि हम कांग्रेसजनों की मांग है कि मास्क, सैनिटाइजर समेत अन्य जरूरी सामान फ्री कर दिया जाए या फिर इन चीजों पर जीएसटी खत्म कर दिया जाए। इस अवसर पर संचालन युवा कांग्रेस सोशल मीडिया इंचार्ज अरबाज रज़ी ने किया एवम इस अवसर पर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष बब्बू चौधरी, शहर अध्यक्ष युवा कांग्रेस मुशाहिद खान, दातागंज युवा कांग्रेस प्रभारी मोहम्मद यसब, पीसीसी सदस्य गौरव सिंह राठौर ने भी विचार व्यक्त किये, रोहित शर्मा, अज़हर अली, आशु बब्बर, ऐराज चौधरी, श्याम सिंह, दिनेश गौड़, आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे



from BT News 24 https://ift.tt/2Ek8wYz

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages