शौर्य, वीरता और पराक्रम का प्रतीक हैं भारतीय सैनिक: संजीव - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Friday, July 24, 2020

शौर्य, वीरता और पराक्रम का प्रतीक हैं भारतीय सैनिक: संजीव

-पूरी दुनियां मान रही भारतीय सैनिकों का लोहा
-अजेय, अपराजित और अनुशासित हैं भारतीय सैनिक
-बच्चों ने प्रज्ज्वलित किए दीप और कैंडिल, किया जयहिंद का जयघोष

उझानी /बदायूं।

गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में चल रहे प्रखर बाल संस्कारशाला के कैंप कार्यालय पर कारगिल विजय दिवस से पूर्व बच्चों ने भारतीय सैनिकों को नमन किया। कैंडिल और दीप प्रज्ज्वलन के बाद जयहिंद, वंदेमातरम् और भारत माता की जय के गगन चुम्बी जयघोष किए।

गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय सैनिक शौर्य, वीरता और पराक्रम के प्रतीक हैं। उनके अदम्य साहस की वीरगाथा ने राष्ट्र को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है। भारतीय सैनिकों का लोहा पूरी दुनियां मान रही है। भारतीय सैनिक अजेय, अपराजित, अनुशासित हैं। सैनिकों के सर्वोच्च त्याग और बलिदान के आगे देशवासी नतमस्तक है।
भारतीय वायु सेना के पूर्व सैनिक अजब सिंह ने कहा कि भारतीय सेना की जांबाजी और बहादुरी से शत्रु भी जल, थल और नभ में घबराते हैं। जबकि यही सैनिक दुनियां को शांति का संदेश भी देते हैं।
मृत्युंजय शर्मा ने कहा सैनिक देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के नैतिक मूल्यों की जिम्मेदारी विपरीत परिस्थितियों में भी निभाते हैं।
शिक्षकों और बच्चों ने भारतीय सैनिकों के सम्मान में धरती की गोद में लिखा ‘‘भारतीय सैनिकों को नमन‘‘, दीप और कैंडिल प्रज्ज्वलित कर जयहिंद, वंदेमातरम्, भारत माता की जय और दाल बाटी चूरमा, हम भारत के शूरमा आदि के गगन चुम्बी जयघोष किए। इस मौके पर नेम प्रकाश, सोनिया, कशिश, दीप्ति, आयुषी, भूमि, खुशबू, अंशुमन, हेमंत, नेहा, आकांक्षा, आदि मौजूद रहे।



from BT News 24 https://ift.tt/3eZur3Z

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages