प्रोन्नति के साथ बिल्सी के एसआई अमरपाल सिंह का सहसवान स्थानांतरण, कई अन्य भी हुए तबादले - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Monday, July 27, 2020

प्रोन्नति के साथ बिल्सी के एसआई अमरपाल सिंह का सहसवान स्थानांतरण, कई अन्य भी हुए तबादले

बदायूं पुलिस: उपनिरीक्षकों के ओहदे बढ़ाएं, कई के किए तबादले

बदायूं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक त्रिपाठी ने पुलिस की प्रशासनिक व्यवस्था और कानून व्यवस्था के मद्देनजर उप निरीक्षक अनूप सिंह प्रभारी चौकी जवाहर पुरी को प्रभारी चौकी खेड़ा सिविल लाइंस थाने में स्थानांतरित किया गया है वहीं प्रभारी चौकी खेड़ा नवादा प्रमोद कुमार को प्रभारी चौकी जवाहर पुरी स्थानांतरित किया है। 9 उप निरीक्षकों को वरिष्ठ उपनिरीक्षक के रूप में तैनाती दी है। जिसमें शिशुपाल सिंह थाना कुंवरगांव, अनिल कुमार राणा थाना हजरत पुर यानी अपने ही थाने में रखा गया है। अशोक कुमार थाना मुजरिया को थाना इस्लामनगर भेजा गया है। अवधेश कुमार को थाना जरीफनगर में ही रखा गया है। जितेंद्र सिंह को थाना बिल्सी में रखा गया है। चिंतामणि शर्मा थाना फैजगंज बेहटा, अमरपाल सिंह को थाना बिल्सी से सहसवान, धर्मेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से थाना अलापुर और धर्मेंद्र यादव को थाना इस्लामनगर से थाना मुजरिया में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के रूप में नियुक्ति दी है।



from BT News 24 https://ift.tt/2CJWqaS

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages