त्योहार पर नहीं मिला मानदेय, आंगनवाड़ी वर्कर 7 तारीख को करेंगी भूख हड़ताल - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Sunday, August 2, 2020

त्योहार पर नहीं मिला मानदेय, आंगनवाड़ी वर्कर 7 तारीख को करेंगी भूख हड़ताल

 

बदायूं।

आंगनवाड़ी वर्कर बेहद नाराज हैं। उनका कहना है कि रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर भी उनका मानदेय नहीं मिला है।

उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी श्रमिक संघ (एटक) के आह्वान पर यहां आंगनवाड़ी वर्करों एक बड़ी सभा की और सभा में ऐलान किया वे 7 अगस्त को हड़ताल के लिए मजबूर हैं।

उन्होंने कहा महिलाओं का यह सबसे बड़ा त्योहार है लेकिन उन्हें मानदेय नहीं मिला।

कोविड-19 की महामारी में उन्हें ड्यूटी पर लगाया है। उन्हें पीपीई किट नहीं दी गई है।

उन्होंने कहा 500 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से उनको मानदेय मिलना चाहिए।

संगठन की जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमारी ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत भूख हड़ताल में सभी को बढ़-चढ़कर भाग लेने का आवाहन किया।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष ममता भदोरिया, सुधा उपाध्याय, सुखरानी, हंसमुखी, सरिता श्रीवास्तव, सर्वेश शर्मा, प्रेमलता चौहान, ममता माहेश्वरी ने भी सरकार को चेतावनी दी और भूख हड़ताल किए जाने का ऐलान किया।



from BT News 24 https://ift.tt/33f1GOt

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages