शकील बदायूँनी जयंती पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कार्यक्रम घोषित: अमन मयंक शर्मा - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Sunday, August 2, 2020

शकील बदायूँनी जयंती पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कार्यक्रम घोषित: अमन मयंक शर्मा

 

बदायूं।
बदायूँ गौरव क्लब, शकील बदायूँनी स्मृति क्लब एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन मोहल्ला चौबे स्थित ब्रह्मदेव मंदिर में किया गया।बैठक में बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक एवं शकील बदायूँनी स्मृति क्लब के मुख्य सचिव अमन मयंक शर्मा ने बताया कि 3 अगस्त को शकील बदायूँनी जयंती के अवसर पर शकील बदायूँनी पार्क की प्रतिमा को दुग्ध स्नान करके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। तत्पश्चात शकील बदायूँनी की स्मृति में सूरजकुंड पर वृक्षारोपण किया जाएगा।7 अगस्त को शकील बदायूँनी जयंती के उपलक्ष्य में एक वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसके मुख्य अथिति जिलाधिकारी कुमार प्रशांत रहेंगे।साथ ही बॉलीवुड में नाम रोशन करने वाली जनपद की 5 प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।शकील बदायूँनी जयंती के उपलक्ष्य में ऑनलाइन सिंगिंग,डांसिंग एवं मॉडलिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर असरार अहमद खां, हिलाल बदायूँनी, बब्बू नकवी,अबू बकर खान,कौशल सिंह राठौड़,करुणेश राठौड़,अलंकार तोमर,हिमांशु गुप्ता,विभांशु दत्त,रितेश उपाध्याय,सचिन सूर्यवंशी भी मौजूद रहे।



from BT News 24 https://ift.tt/33pBIro

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages