उसहैत में कटान से कई भवन गिरे, सुरक्षा प्रबंध जारी, नागरिकों को अलग बसाएंगे, 7 नावें भी लगाईं - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Saturday, August 22, 2020

उसहैत में कटान से कई भवन गिरे, सुरक्षा प्रबंध जारी, नागरिकों को अलग बसाएंगे, 7 नावें भी लगाईं

बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर बसाया जा रहा है


बदायूं।

जनपद में बाढ़ से दो तहसील प्रभावित है, जिला प्रशासन द्वारा लगातार सभी आवश्यक राहत सहायताएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। तहसील दातागंज क्षेत्रान्तर्गत गंगा नदी में आयी बाढ़ से ग्राम असमयारफतपुर, परगना उसहैत में कटान से 02 आवासीय पक्के मकान 01 आवासीय कच्ची झोंपड़ी तथा 09 गैर आवासीय कच्चे भूसाघर, पशुशाला पूर्णतयः ध्वस्त हो गए है। जिनको सुरक्षित स्थान पर बसा दिया है। इसके अतिरिक्त ग्राम ठकुरी नगला मजरा खजुरा खाम एवं ग्राम जसवंत नगला, मजरा जाटी प्रेमी नगला में जलभराव की स्थिति होने के कारण 16 अगस्त, 2020 से 4 नावें नागरिकों की सुविधा हेतु लगाई गई है। राजस्व टीमें लगातार बाढ क्षेत्र की निगरानी में लगी हैं, समय समय पर उच्चाधिकारियों द्वारा भ्रमण कर आवश्यक निर्देश दिये जाने पर आदेशों का पालन किया जा रहा है।
तहसील सहसवान के अन्तर्गत गंगा नदी की बाढ़ से बचाव हेतु ग्राम भमरौलिया, खागी नगला, परशुराम नगला, बसौलिया में 07 बडी नावें लगाई गई है। जिससे उक्त ग्रामों के निवासियों को आवागमन में कठिनाई न हो। ग्राम खागी नगला के 16 परिवारों को ग्राम सिठौलिया पुख्ता में आवास आवंटन कर बसा दिया गया है। वर्तमान में उक्त ग्रामों के व्यक्तियों को बाढ़ से बचाव हेतु संसाधन उपलब्ध कराने के उददेश्य से बाढ़ चौकी प्रा०वि० धापड़ पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर बाढ़ चौकी को सक्रिय कर दिया गया है। बाढ़ चौकी पर लगाये गये कर्मचारी निरन्तर निगरानी कर रहे है। संभावित बाढ़ प्रभावित गंगा किनारे गांव जटा, विकासखंड उसावां में पशुपालन विभाग की टीम द्वारा बीमार पशुओं का इलाज किया गया। मिनरल पाउडर व कीड़ांे की दवा का वितरण किया गया।
जनपद में वर्ष 2020 की बाढ़ से बचाव हेतु की गयी तैयारी एवं वर्तमान में संवेदनशील स्थलों पर बाढ़ बचाव कार्य किए गए है। उसहैत एवं उसावां तटबंध पर परियोजना के अन्तर्गत चालू बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य किया गया है। उसहैत तटबंध पर ग्राम भुण्डी के समीप बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य किए जा रहे है। जौरी नगला तटबंध पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य एवं चन्दनपुर-हुसैनपुर तटबंध पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य, गंगा महावा तटबन्ध के कि0मी016.400 पर ग्राम धापड के सामने फ्लड फाईटिंग कार्य कराया गया। रामगंगा नदी पर ग्राम चापरकौरा की आबादी को बचाने हेतु फ्लड फाईटिंग का कार्य तथा रामगंगा नदी पर ग्राम बेला डंाडी के सामने क्यूनट का निर्माण कार्य हुआ।
उपरोक्त परियोजना का कार्य कटरा सआदतगंज में 07 जून, 2020 से आरम्भ करके बाढ़ से पूर्व सुरक्षित स्तर तक सम्पादित करा लिया गया है। इस कार्य के कराये जाने से तटबन्ध पर गंगा नदी के प्रवाह का दबाव अत्यधिक कम हो गया है। इस कार्य के सम्पादन के फलस्वरूप गंगा नदी में 183000 क्यूसैक पानी सुरक्षित रूप से पास हुआ।



from BT News 24 https://ift.tt/31lUb6Z

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages