बदायूं।
थाना सहसवान पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 06 व्यक्ति एवं सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए 01 व्यक्ति गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं संकल्प शर्मा के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 30.08.2020 को थाना सहसवान पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला शहबाजपुर कस्बा सहसवान में ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए कुल 06 व्यक्तियों 1. वीरेन्द्र कश्यप पुत्र रामचन्द्र, 2. सुशील कश्यप पुत्र लीलाधर, 3. शंकर कश्यप पुत्र ओमप्रकाश, 4. धान सिंह पुत्र रामप्रसाद, 5. लड्डन पुत्र जुम्मी नि0गण मोहल्ला खिरकी टोला शहबाजपुर कस्बा व थाना सहसवान, 6. मो0 हनीफ पुत्र लतीब नि0 भट्टी टोला शहबाजपुर कस्बा व थाना सहसवान जनपद बदायूं को गिरफ्तार करते हुए मौके से कुल 1740/-रु0 एवं ताश के 52 पत्ते बरामद किये गये । इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 357/20 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत करते हुए अभि0गण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
उक्त अभियान के अन्तर्गत ही थाना सहसवान पुलिस द्वारा जहांगीराबाद चौराहे पर सट्टे की खाई-बाडी करते हुए अभियुक्त महेन्द्र कश्यप पुत्र विशम्बर नि0 मोहल्ला धीमरबस्ती जहांगीराबाद थाना सहसवान जनपद बदायूं को गिरफ्तार कर मौके से कुल 430/-रु0 एवं सट्टा पर्ची, डायरी, पैन इत्यादि बरामद किये । उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 359/20 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
विभिन्न थानाक्षेत्रों से 01 अवैध शराब भट्टी समेत कुल 68 लीटर कच्ची शराब व 38 क्वार्टर देशी शराब समेत 02 व्यक्ति गिरफ्तार किये हैं।
विभिन्न थानाक्षेत्रों से लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
जनपद के विभिन्न थानाक्षेत्रों से 02 वांछित अभियुक्तों एवं शांति व्यवस्था भंग करने पर कुल 10 व्यक्ति गिरफ्तार किये गए हैं ।
from BT News 24 https://ift.tt/3jnBnKA
No comments:
Post a Comment