बदायूं के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कठौली में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई युवक के परिजनों का आरोप है कि गांव के ही दूसरे समुदाय के लोगों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
बदायूं जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कठौली मे एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि युवक को गांव के ही दूसरे संप्रदाय के लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी, घटना के बाद युवक का शव मिलने के से गांव में सनसनी फैल गई तथा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम गांव पहुंची तथा युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया गया। पूरे मामले पर मृतक युवक के चाचा कुँवर पाल का आरोप है कि मेरा भतीजा खेत पर पानी लगाने गया था, गांव के लोगों द्वारा बताया गया कि उसकी हत्या हो गई है। अभी यह नहीं कहा जा सकता कि उन लोगों से कोई रंजिश थी या प्रेम प्रसंग का मामला था। मृतक के साथ पहले हाथापाई हुई है उसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
वहीं पूरे मामले पर एसएसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि कठौली गांव में एक 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध अवस्था में डेड बॉडी मिली है, बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। परिजनों की तरफ से जो तहरीर हमें मिली है उसमें भी इस बात की पुष्टि की गई है। बाकी पूरे मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी।
from BT News 24 https://ift.tt/2DbyUnc
No comments:
Post a Comment