उत्तर प्रदेश के जनपद मुख्यालय बदायूँ में भारतीय किसान यूनियन ने मालवीय आवास पर पंचायत की और यूरिया की किल्लत और कालाबाजारी पर आक्रोश व्यक्त किया।
विद्युत कटौती सहित 10 सूत्री मांगों पर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर यूनियन के बरेली मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कोविड-19 के चलते किसानों को असुरक्षित रूप से लाइनों में और भीड़ में खड़ा होना पड़ रहा है। लोग घरों में बैठे हैं और किसान धूप और गर्मी में यूरिया के लिए जूझ रहा है।
उन्होंने कहा कि कई बार हम किसान शिकायत कर चुके हैं कि किसानों को लूटा जा रहा है यूरिया का कट्टा ₹350 में बेचा जा रहा है। 18 घंटे बिजली सप्लाई का ढोल पीटने वाली सरकार जान ले बदायूँ के किसानों को केवल 5 घंटे बिजली मिल रही है।
निजी नलकूप लगवाने के लिए रिश्वतखोरी चरम पर है। जिला महासचिव रामाशंकर शंखधार ने कहा कि सभी बैंक शाखाएं सम्मान निधि में घपला कर रही हैं। किसानों के गन्ने का रेट 10 वर्षों से भी कम रेट में घोषित किए गए हैं।
जिला प्रवक्ता बलभद्र सिंह ने कहा किसानों के गन्ने का रेट 3 वर्षों बाद ₹10 बढ़ाया गया जो किसानों का घोर अपमान है।
जबकि डीजल ₹30 और बिजली पर 3 गुना रेट बढ़ चुके हैं।
यूरिया खाद और बिजली कटौती पर किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पहुंचा

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष संजय कुमार यादव शेर सिंह यादव भाग मल यादव नरोत्तम मौर्य कीर्ति राठौर पाल सिंह राठौर सीताराम सत्यवीर यादव नसरीन बेगम राजू फौजी अमरपाल सिंह यादव रामआशंकर सरदार नंदराम शर्मा भूरे लाल शर्मा राजेंद्र सिंह निर्मल सिंह राजवीर सिंह महावीर सिंह कल्लन सा सुरेश गुप्ता उमाशंकर गुप्ता ने भूषण सिंह किशोरीलाल साबिर अली सुरेंद्र चौधरी सत्यवीर यादव आदि मौजूद रहे सभा की अध्यक्षता दिग्विजय सिंह ने और संचालन सुरेंद्र चौधरी द्वारा किया गया।
from BT News 24 https://ift.tt/31idqOK
No comments:
Post a Comment