राष्ट्र को जोड़ने अनुक्रम है मंदिर निर्माण की प्रक्रिया: नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री ने किया अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण का भूमिपूजन - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Wednesday, August 5, 2020

राष्ट्र को जोड़ने अनुक्रम है मंदिर निर्माण की प्रक्रिया: नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री ने किया अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण का भूमिपूजन

 

अयोध्या।
अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण को भूमि पूजन करने पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-राम मंदिर के निर्माण की प्रक्रिया राष्ट्र को जोड़ने का अनुक्रम है। नर को नारायण से जोड़ने, वर्तमान को अतीत से जोड़ने, स्व को संस्कार से जोड़ने का आज के ऐतिहासिक पहल युगों युगों तक भारत की कीर्ति पताका लहराते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज का यह दिन राम भक्तों के संकल्प की सत्यता का प्रमाण है। सत्य अहिंसा आस्था और बलिदान को न्याय प्रिय भारत की एक अनुपम भेंट है। कोरोना से बनी स्थिति के कारण एक मर्यादाओं के बीच मर्यादा के रूप में जैसा होना चाहिए वैसा ही हो रहा है। सर्वोच्च न्यायालय ने अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाया। हमने तब भी देखा सभी देशवासियों से शांति के साथ सभी की भावनाओं को ध्यान रखते हुए व्यवहार किया था। आज भी हम हर तरफ मर्यादा देख रहे हैं। इस मंदिर के साथ नया इतिहास ही नहीं रचा जा रहा इतिहास खुद को दोहरा रहा है। इस तरह गिलहरी से लेकर वानर गिरिवासी, वनवासी बंधुओं को भगवान राम का सानिध्य प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। छोटे छोटे ग्वालों को साथ लेकर भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाए। छत्रपति शिवाजी की के साथ तमाम लोग खड़े हुए। महाराज सुहेलदेव के संभल बने दलित पिछड़े। हर वर्ग में आजादी की लड़ाई में गांधीजी को सहयोग दिया। उसी तरह आज देशभर के लोगों के सहयोग से राम मंदिर निर्माण का पुण्य कार्य प्रारंभ हुआ।
दुनिया की तमाम देश है जिसकी आस्था भाषा और संस्कृति में राम बसे हुए हैं। राम सबके हैं राम सब में हैं। समृद्ध विरासत का द्योतक होगा राम मंदिर। उन्होंने कहा कि राम मंदिर अनंत काल तक मानवता को प्रेरणा देता रहेगा। भगवान श्रीराम का संदेश राम मंदिर का संदेश, हमारी हजारों सालों की परंपरा का संदेश कैसे पूरे विश्व तक निरंतर पहुंचे। हमारे ज्ञान जीवन वृति हमारी वर्तमान और भावी पीढ़ी की विशेष जिम्मेदारी होगी।



from BT News 24 https://ift.tt/2BYcRQf

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages