चुनौती बनता जा रहा है बिसौली का जाम - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Thursday, August 20, 2020

चुनौती बनता जा रहा है बिसौली का जाम

बिसौली/बदायूं।

मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर जगह- जगह जाम लगता हुआ देखा गया ऐसा ही नजारा बदायूं रोड पर पुलिस चौकी के पास देखने को मिला। जहां लोग जाम के झाम में फंसे हुए नजर आए और लोग एक दूसरे से पहले निकलने की होड़ में लगे हुए थे।दोपहर में बदायूं चंदौसी मार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई और लोग दोपहर में जाम के झाम की समस्या में घिरे हुए नजर आए ऐसा नहीं है कि पुलिस प्रशासन  शासन विधायक सांसद और अन्य जनप्रतिनिधियों को बिसौली में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या की जानकारी ना हो लेकिन सभी सब कुछ जानते हुए  वोट बैंक के लालच के चक्कर में अनजान बने हुई बैठे हैं। इस समस्या को लेकर लोगों ने कई बार तहसील दिवस क्षेत्रीय विधायक और क्षेत्रीय सांसद को भी  ज्ञापन भी दिये।

समाजसेवी पंडित रमाकांत कांत मिश्रा ललुआ पंडित ने कई बार आवाज बुलंद की लेकिन सारी कवायद फाइलों में दबकर रह गई क्योंकि जहां बदायूं बाईपास बनना है वहां भूमाफिया ने अवैध कब्जा कर बाईपास के मार्ग पर ऊंचे ऊंचे भवन बना लिए हैं, जिसको काब्जा मुक्त कर पाना शासन प्रशासन के लिए आसान नहीं है। वही समाजसेवी पंडित रमाकांत मिश्रा का कहना है कि बाईपास की जगह पर अवैध कब्जा लोक निर्माण विभाग तहसील प्रशासन और पालिका प्रशासन की मिलीभगत के कारण हुआ है। जिसका परिणाम यह है कि आज  बाईपास की जमीन पर  मकान बनते चले गए। आज बाईपास की भूमि धरातल अब देखना है कि इस दिशा में विधानसभा चुनाव से पूर्व बाईपास का वायदा पूरा होगा या  रोजाना जाम की समस्या बनी रहेगी, यह तो आने वाला समय ही तय करेगा।
साभार-बिसौली से अतुल शर्मा



from BT News 24 https://ift.tt/3l4HuFy

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages