बदायूं।
भारतीय किसान यूनियन ने बिसौली में यूरिया खाद लेने वालों की कतार लगाए किसानों पर लाठीचार्ज की घोर निंदा की लाठी चार्ज करने वाले अधिकारी कर्मचारियों पर हो खिलाफ कार्यवाही। भारतीय किसान यूनियन के बरेली मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना अपने आवास चित्रांश नगर में पदाधिकारियों से रणनीति तय करने के लिए आवश्यक बैठक कर रहे थे उन्होंने कहा यूरिया की पूरे जिले में कालाबाजारी हुई है। खुलेआम युरिया ₹350 प्रति कट्टा बेची जा रही है जिसकी शिकायतें जिलेभर से किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने की और मैंने स्वयं जिला अधिकारी को तीन ज्ञापन प्रेषित कर चुका हूं। आखिर यह धंधा कैसे चल रहा है बिसौली में इफको द्वारा दो ट्रक यूरिया खाद की बहजोई में बेचे गए जिनकी जांच भी हो गई परंतु इफको विभाग के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है यूरिया घोटाले में बिहार के ठेकेदार व स्थानीय लोग बहुत बड़े पैमाने पर इसकी ब्लैक कर चुके हैं परंतु जिला प्रशासन ने इफको विभाग पर कोई भी कार्रवाई नहीं की है और उल्टे ही किसानों पर लाठी फटकार कर उनका घोर अपमान किया है इस जुल्म के लिए भारतीय किसान यूनियन सहन नहीं करेगी उन्होंने कहा इस आवाज के लिए अब दबने नहीं दिया जाएगा भारतीय किसान युनियन के मंडल प्रवक्ता ने कहा इफको के खिलाफ पूरे काले धंधे का सच सामने आना चाहिए अगर इस सच को छिपाने का काम किया गया तो फिर भाकियू जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलकर आंदोलन का बिगुल फूंकएगी इस अवसर पर भाकियू नगर उपाध्यक्ष सतीश चंद्र साहू जिला महासचिव रामा शंकर शंखधार ने कहा यूरिया घोटाले पर चुप होकर नहीं बैठा जाएगा किसान कोविड-19 जैसी महामारी में लाइनों में लगकर मौत से खेल रहा है और उस पर लाठी भाजी जा रही हैं यह कौन सा प्रजातंत्र है देश में किसानों पर अत्याचार हो इस अत्याचार को सहन नहीं किया जाएगा इस अवसर पर नगर अध्यक्ष हारून गौश शिशपाल सिंह चोब सिंह कल्याण सिंह पप्पू सैफी आरिफ गाजी आदि लोग मौजूद रहे।
from BT News 24 https://ift.tt/3go5akG
No comments:
Post a Comment