बिल्सी।
नगर के मोहल्ला नंबर पांच में एक मकान की बिक्री के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है।
मोहल्ला नंबर 5 निवासी मनोज कुमार पुत्र रवि चन्द ने थाना बिल्सी में तहरीर देकर बरेली के प्रेम नगर निवासी संजीव माहेश्वरी पुत्र शिवचंद माहेश्वरी पर आरोप लगाया है कि उसने अपने मकान बिकी के लिए 5.50000 लाख रुपये में सौदा तय किया था। रजिस्ट्री वाले दिन रजिस्ट्री करने पहुंचा। रजिस्ट्री कार्यालय पर बैनामा करने से पहले उसने साढ़े चार लाख रुपए ले लिए और कुछ देर बाद चकमा देकर फरार हो गया।जब उसे फोन मिलाया गया तो बार बार अभी आने की बात करता रहा।मनोज कुमार स्टाम्प पेपर लेकर बैनामा का मसौदा भी तैयार कराए बैठे रहे।दस दिन बीत जाने के बाद अब उसने फोन उठाना बंद कर दिया है।इस प्रकरण में गवाहान महेश चंद पुत्र राम प्रताप निवासी बिल्सी व बलराम शर्मा पुत्र राजाराम शर्मा निवासी खितौरा थाना उघैती, गवाहान के रुप में पेश किए जा चुके हैं।
क्रेता मनोज कुमार ने बताया 14 अगस्त को रजिस्ट्री बैनामा से पहले इसे 4.50000 रुपए नकद दिए गये थे। कनेक्टिविटी न आने पर रजिस्ट्री कार्यालय में बैठा रहा और बैंक में रूपये जमा कराने के नाम पर रफू चक्कर हो गया और आज तक गायब है। परेशान होकर क्रेता मनोज कुमार ने थाना में तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
from BT News 24 https://ift.tt/2QyfA6V
No comments:
Post a Comment