संकल्प हॉस्पिटल बरेली के संस्थापक सर्जन डॉक्टर बृजेश यादव ने गरीब लुहार परिवारों में मनाया रक्षाबंधन - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Monday, August 3, 2020

संकल्प हॉस्पिटल बरेली के संस्थापक सर्जन डॉक्टर बृजेश यादव ने गरीब लुहार परिवारों में मनाया रक्षाबंधन

 

बरेली।
संकल्प हॉस्पिटल बरेली के संस्थापक जाने-माने सर्जन डॉक्टर बृजेश यादव ने रक्षाबंधन का पर्व बरेली के कुदेशिया फाटक के पास रह रहे महाराणा प्रताप के वंशज कहे जाने वाले गड़िया लोहारों के बीच मनाया।

डॉक्टर बृजेश यादव अपकी धर्मपत्नी डॉ इंदु यादव और बच्चों सहित कुदेशिया फाटक के पास इन गरीब लोहारों के घर पहुंचे। उन्होंने यहां करीब 24 गरीब परिवारों को रक्षाबंधन का महत्व बताया। अपने बच्चों से राखियां बंधबाईं खुद भी राखी बंधवाई और उनको सम्मान दिया।
यही नहीं 5-5 दीपक, तेल, मिठाई आदि हर परिवार को दिए। उन्हें इन परिवारों का आह्वान किया कि आगामी 5 अगस्त को अयोध्या में मंदिर निर्माण की नीव रखे जाने के ऐतिहासिक दिन वे अपने-अपने घरों में रोशनी करें और खुशियां मनाएं।
इस सराहनीय आयोजन को सफल बनाने में मानव सेवा समिति के सदस्यों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।



from BT News 24 https://ift.tt/31duuEf

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages