पत्नी से हुए विवाद में पति ने लगाई फांसी, मौत
कमालगंज/फर्रूखाबाद।
पत्नी से हुए विवाद के कारण पति ने गांव से बाहर जाकर पेड़ में अपनी ही शर्ट से फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पहुुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया।
चर्चा है कि थाना क्षेत्र के गांव गदनापुर के रहने वाले पंकज श्रीवास्तव पुत्र रमेश चन्द्र का आये दिन अपनी पत्नी से विवाद होता रहता था। जिसके कारण वह काफी परेशान था। बताया गया कि बीती रात भी उसका पत्नी से विवाद हुआ था। जिससे परेशान होकर उसने पसई नगला के पास अपनी शर्ट से पेड़ में फांसी का फंदा बना लिया और फांसी लगा ली। मामले की जानकारी पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की पड़ताल की। शव को फंदे से नीचे उतार पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
* राहुल चौहान की रिपोर्ट
from BT News 24 https://ift.tt/33wMdt7
No comments:
Post a Comment