झोलाछाप डॉक्टर समेत चार निकले कोरोना पॉजिटिव, रेहड़ी लगाने वालों की कराई जांच - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Thursday, August 6, 2020

झोलाछाप डॉक्टर समेत चार निकले कोरोना पॉजिटिव, रेहड़ी लगाने वालों की कराई जांच

अलापुर।

गुरुवार को सेहत महकमा ने नगर के 85 लोगो के सैम्पिल जांच को भरे गए। जिनमे से चार पॉजिटिव पाए गए। इनमें एक झोलाछाप डॉक्टर भी शामिल है।
बताते चलें कि नगर में विगत दिनों एक महिला की कोरोना से मौत हो गई थी। जिसके बाद जांच में मृतक महिला की बेटी समेत छः लोग पॉजिटिव पाए गए थे। गुरुवार को जीटीआई कॉलेज में सेहत महकमा की टीम ने 85 लोगो की जांच की गई।इनमें मृतक महिला के पड़ोसियों की जांच की गई तो एक झोलाछाप डॉक्टर समेत चार लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें झोलाछाप डॉक्टर का एक पुत्र और एक पुत्री सामिल है। चौथी महिला पकौड़ी बेंचने वाले की पत्नी है। इसके चलते लोगों मेें हड़कंप मचा हुआ है।
———————-
पुलिस ने रेहडी लगाने वालों की कराई जांच

गुरुवार को थाना पुलिस ने थाने वाले चौराहे पर फल, पकौड़ी, समोसे, अंडे और टिक्की बतासे की रेहडी लगाने वालों की जीटीआई कॉलेज में लगे कैंप में जांच कराई गई। सेहत महकमा के लोगो ने बताया कि रेहडी लगाने वालो में किसी भी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉज़िटिव नहींं आयी है। जिसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली।



from BT News 24 https://ift.tt/2XtPTYX

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages