बदायूं के दहगवां में अस्तित्व में आई पुलिस चौकी, राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने किया उद्घाटन - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Wednesday, August 5, 2020

बदायूं के दहगवां में अस्तित्व में आई पुलिस चौकी, राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने किया उद्घाटन

बदायूं।

जनपद के दहगवॉ कस्बे में नवनिर्मित पुलिस चौकी का विधिवत उद्घाटन  नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता, जिलाधिकारी कुमार प्रशांत तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने किया।

राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर होती है, दहगवां मेरी जन्मभूमि है, मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि छोटे से गांव में पैदा हुआ मैं सरकार में मंत्री बनूंगा पर यह संभव हुआ उस नारे से “अच्छा सोचो अच्छा होगा”, आज नहीं तो कल होगा!! जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा “पुलिस प्रशासन समाज में शांति की स्थापना करने के लिए होता है! यदि हम प्रेम और सौहार्द से रहने लग जाएं तो पुलिस चौकी व थाने मंदिर हो जाएं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक त्रिपाठी जी ने कहा छोटी-छोटी बातों पर झगड़ना बंद कर दीजिए पुलिस चौकी या थाने आपके सदा हमदर्द है, आपको सुख की नींद सुलाने के लिए हम रात भर जगने को संकल्पित है।  इस अवसर पर कस्बा के प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे इंचार्ज डॉ रुकुम पाल सिंह व थानाध्यक्ष जरीफनगर ने सभी का आभार व्यक्त किया।



from BT News 24 https://ift.tt/30uwWat

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages