बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव सोरहा में दबंग ने किया पंचायत घर भूमि पर कब्जा, एसडीएम से शिकायत करने पहुंचे तमाम लोग ज्ञापन दिया - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Friday, August 21, 2020

बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव सोरहा में दबंग ने किया पंचायत घर भूमि पर कब्जा, एसडीएम से शिकायत करने पहुंचे तमाम लोग ज्ञापन दिया

 

बिल्सी।

तहसील में उप जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को गांव सौरहा के तमाम लोगों ने आज उस दबंग की शिकायत की जिसने पंचायत घर की भूमि व खड़ंजा आदि पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया है और निर्माण करा रहा है, उपजिलाधिकारी ने तत्काल कार्यवाही का आश्वासन दिया है।


यहां बता दें कि बिल्सी तहसील के विकासखंड इस्लाम नगर में आने वाले गांव सोरहा के आशीष, श्याम सिंह, दुर्गा सिंह, रिंकू ,राम भरोसे, किशन बिहारी, सुनील कुमार, चंद्रपाल, मनोहर, जय सिंह समेत तमाम लोगों ने उपजिलाधिकारी बिल्सी को ज्ञापन दिया है।


गांव के रामचरन पुत्र सरूपी पर आरोप लगाया है कि उसने पंचायत भवन की भूमि आदि पर कब्जा करने के लिए निर्माण शुरू कर दिया है। अगर, नहीं रोका गया तो पिछले प्रधानों और मौजूदा प्रधान द्वारा कराए गए तमाम कार्य प्रभावित होंगे और पंचायत राज व्यवस्था को धक्का लगेगा। शिकायतकर्ता ने आरोपी को समाजवादी पार्टी का बताकर उसे पार्टी नेताओं का संरक्षित व्यक्ति बताया है।



from BT News 24 https://ift.tt/3j2xIlr

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages