बबराला।
नगर पंचायत बबराला में एक ठेकेदार पति विजेंद्र पाठक और वार्ड सदस्य रामअवतार पर आरोप है कि इन दोनों ने मिलकर नगर पंचायत बबराला में वैध ठेकेदार द्वारा कराई जा रही लाइट के काम को प्रभावित किया और रंगदारी भी मांगी। धौंस धमाल मचाते हुए धक्का-मुक्की की। इस संबंध में बरेली करगना वीडीए कॉलोनी निवासी मोहित पाल सिंह पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह ने उप जिलाधिकारी गुन्नौर को शिकायती पत्र दिया है और अपनी जान माल की सुरक्षा और कार्य व्यवधान के संबंध में सहायता मांगी है।
वह इससे पहले बबराला नगर पंचायत के चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी को भी अपने साथ घटित घटना की जानकारी दे चुके हैं। उनकी शिकायत पर क्या कार्यवाही होती है, एसडीएम के आदेश पर पुलिस क्या करती है? यह देखना अभी बाकी है।
from BT News 24 https://ift.tt/3gdFGGp
No comments:
Post a Comment