यूपी के जिला बदायूं के थाना क्षेत्र बिल्सी की चौकी ग्राम रिसोली में गहराया कुंए का विवाद
पता चला कि
ताहिर पुत्र नत्थू अंसारी
और
युधिष्ठिर पुत्र चंद्रपाल
के बीच कुंए ओर उसके पास की जमीन पर विवाद है।
आरोप है कि प्रथम पक्ष का जितने रकबे का बैनामा है, उससे कहीं अधिक पर काबिज है।
बावजूद इसके प्रथम पक्ष कुएँ ओर उसके पास की जमीन पर अपना हक जता रहा है और यही विवाद की जड़ है।
तहसीलदार बिल्सी सी ओ,थाना इंचार्ज बिल्सी के समझाने ओर कानूनी पक्ष समझाने पर दोनों पक्ष राजी हुए और उभय पक्षों ने झगड़े को समाप्त करने के लिए राजीनामे पर हस्ताक्षर भी कर दिए।
परन्तु ग्रामीण अड़ंगे की राजनीति ने खेल बिगाड़ दिया। ओर प्रथम पक्ष ने प्रशासन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया और दबंगई दिखाते हुए खुद के बेनामें को जो हाथ में लिए थे फाड़ कर नाराजगी जताते हुए चले गए।
आशंका है कि ये छोटा सा विवाद कहीं सामाजिक सौहार्द न बिगाड़ दे। इसलिए प्रशासन को इसे और गंभीरता से लेना होगा।
देखें रिसोली से संजीव कुमार तिवारी की रिपोर्ट
from BT News 24 https://ift.tt/3go1YW0
No comments:
Post a Comment