नई दिल्ली।
अयोध्या विवादित ढांचा गिराए जाने के मामले में सीबीआई कोर्ट ने सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया है । इनमें लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती, विनय कटियार, साध्वी ऋतंभरा, महंत नृत्य गोपाल दास, डॉ रामविलास वेदांती, चंपत राय, महंत धर्मदास, सतीश प्रधान पवन कुमार पांडे लल्लू सिंह, प्रकाश वर्मा, विजय बहादुर सिंह, संतोष दुबे, गांधी यादव, रामजी गुप्ता, बृजभूषण शरण सिंह, कमलेश त्रिपाठी, रामचंद्र खत्री, जय भगवान गोपाल, ओमप्रकाश पांडे, अमरनाथ गोयल, जय भान सिंह पवैया, महाराज स्वामी साक्षी, विनय कुमार, रामायण नवीन भाई शुक्ला, आर एनश्रीवास्तव, आचार्य धर्मेंद्र देव, सुधीर कुमार कक्कड़ व धर्मेंद्र सिंह गुर्जर जाने-माने नाम शामिल हैं।
फैसले के बाद कोर्ट रूम में जय श्रीराम के नारे भी लगाए गए जेपी नड्डा अमित शाह ने लालकृष्ण आडवाणी को फोन पर बधाई दी है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर जी भी लालकृष्ण आडवाणी से मिले हैं।
from BT News 24 https://ift.tt/2Gphvsh
No comments:
Post a Comment