चंदौसी/संभल ।
नगर के युवा आईपीएल क्रिकेट के सट्टे में फंस कर बर्बाद हो रहे हैं। चंदौसी कोतवाली प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा ने सब इंस्पेक्टर बबलू सिंह ,मनोज कुमार ,शिव कुमार, रंजीत कुमार ,चंद्रशेखर नीतू ,हरिओम सहित टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला कायस्थान में सिकंदर बाबू सक्सेना के मकान की घेराबंदी कर तीन सटोरियों रोहित ,जीशन व लाखन सिंह को हजारों रुपए के साथ तथा सट्टे की खाई वाड़ी के उपयोग में लाने वाले उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया। इनका मुखिया एसटी उर्फ चाचा भागने में कामयाब हुआ।
संभल पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने प्रेस वार्ता के दौरान “बीटी न्यूज़ 24” बताया कि कायस्थान मोहल्ले में सिकंदर बाबू सक्सेना के मकान में आईपीएल क्रिकेट का सट्टा चल रहा था । कोतवाली पुलिस ने मकान की घेराबंदी कर रोहित पुत्र उमाशंकर दर्जी मोहल्ला दर्जियान, व्रह्म बाजार चंदौसी जीशन पुत्र सुखलाल मोहल्ला रतन चंदौसी लाखन सिंह पुत्र मटरुमल मोहल्ला रायसत्ती चंदौसी को 18 सो ₹75 एक दर्जन मोबाइल ,तीन केलकुलेटर ,रजिस्टर, डायरी, पर्ची सट्टे की बालपेन सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए सटोरियों ने बताया कि आईपीएल क्रिकेट मैच के सट्टे में प्रत्येक बाल पर सौ रुपए चौके पर एक हजार, छक्के पर ₹2000 रुपये शतक पर ₹10000 ऑनलाइन सट्टे की खाई बाड़ी करते हैं तथा नादान युवाओं को अपने जाल में फंसा कर धन की उगाही करते हैं।
*नवल किशोर गुप्ता की रिपोर्ट
from BT News 24 https://ift.tt/2Gnosdq
No comments:
Post a Comment