पैदल घर लौट रहे राज मिस्त्री को अज्ञात वाहन ने कुचला, दर्दनाक मौत - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Tuesday, September 29, 2020

पैदल घर लौट रहे राज मिस्त्री को अज्ञात वाहन ने कुचला, दर्दनाक मौत

 

खितौरा /बदायूं।

इस्लाम नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने पैदल घर आ रहे राजमिस्त्री टक्कर मार दी। इससे राजमिस्त्री की मौत हो गई।
उघैती कस्बा निवासी दीनानाथ(45) पुत्र खुशाली राजमिस्त्री का काम करता था। वह सोमवार की शाम को राजमिस्त्री का काम करके चन्दौसी से घर से लौट रहा था।इस्लामनगर से पैदल ही घर की तरफ चल पड़े।जब वह इस्लामनगर के निकट ज्यारत के समीप पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।जिससे उसकी मौत हो गई।मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में घायल दीनानाथ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदायन में भर्ती कराया जहां गम्भीर हालत देखते हुए डाक्टरो ने बदायूँ रेफर कर दिया।लेकिन अस्पताल जाते समय उसकी मौत हो गई। दीनानाथ की मौत से परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।

रिपोर्टर : रिंकू भारद्वाज



from BT News 24 https://ift.tt/2S95FoV

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages