सुरक्षा जवानों एवं सुपरवाईजर्स की भर्ती तिथियाँ निर्धारित
बदायूं।
जिलाधिकारी कुमार प्रशांत एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार जिला सेवा योजन कार्यालय के सहयोग एस०आई०एस इण्डिया लि० देहरादून के माध्यम से सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर की भर्ती कार्यक्रम जनपद के प्रत्येक ब्लाक पर विभिन्न तिथियों में कैम्प लगाकर मानक के अनुसार बेरोजगार एवं प्रवासी युवकों की भर्ती करेगी। एस०आई०एस इण्डिया लि० देहरादून के भर्ती अधिकारी आशीष पाण्डेय ने बताया कि सुरक्षा जवान हेतु उंचाई 168 से० मी० , आयु 21 से 37 वर्ष , शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल पास निर्धारित की गई जबकि सुपरवाईजर के लिए बारहवी पास व कंप्यूटर होना अनिवार्य है। आयु 21 से 35 वर्ष तथा उंचाई 170 से० मी० आवश्यक है। इस भर्ती में कोई भी बेरोजगार युवक ब्लाक में प्रातः 10 बजे से पहुंचकर भर्ती में शामिल हो सकता है। दिनांक 03-10-2020 को विकास खण्ड अम्बियापुर, 05 को उसावां, 06 को इस्लामनगर , 07 को उझानी , 08 को सहसवान , 09 को दातागंज , 12 को वजीरगंज , 13 को असफपुर , 14 को बिसौली , 15 को दहगवां , 16 को कादरचैक , 17 को जगत , 19 को म्याऊं , 20 को सलारपुर व 21 को समरेर विकास खंड पर भर्ती के लिए तिथियाँ निर्धारित की गई है। वेतनमान सुरक्षा जवान 12000 से 14000 तथा सुपरवाईजर 13000 से 15000 प्रति माह के साथ अन्य सुविधायें 65 वर्ष तक स्थाई नियुक्ति के साथ-साथ पी०एफ०, ग्रेचुयटी, पेंशन, बोनस, प्रमोशन, प्रत्येक वर्ष वेतन में वृद्धि, मेडिकल सुबिधा के साथ औधोगिक क्षेत्र में पद स्थापित किया जाएगा। आवेदकों को अपने साथ एक फोटो , आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता की छायाप्रति, एवं पंजीयन शुल्क 350 रुपए के साथ निर्धारित तिथियों में विकास खंड में उपस्थिति हो। अधिक जानकारी के लिए 7456026599, 8954327069, 9079332552 पर संपर्क स्थापित कर सकते है।
from BT News 24 https://ift.tt/3j8YdGe
No comments:
Post a Comment