*रोजगार एक सम्मान है और युवाओं को यह सम्मान देने से पीछे हट रही है मोदी सरकार: ओमकार सिंह*
*प्रधानमंत्री के जन्मदिन को युवा कांग्रेस बेरोजगारी दिवस के लिए रूप में बना कर युवा कांग्रेस ने चाय बेची : शफ़ी अहमद*
बदायूँ।
बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में युवा कांग्रेस बदायूँ जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद एवम जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में बेरोजगारी दिवस बनाते हुए बस स्टैंड पर चाय का स्टाल लगा कर केंद्र व प्रदेश सरकार के विरूद्ध नारेबाजी करते आक्रोश दिखाया युवा कांग्रेस बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए फिर केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार को घेरा है। युवाओं ने कहा कि देश में बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने कहा कि रोजगार युवाओं के लिए एक सम्ममान की तरह है। ऐसे में सरकार कब तक युवाओं को सम्मान नहीं देगी?
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि ”यही कारण है कि देश का युवा आज राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मनाने पर मजबूर है। रोजगार सम्मान है। सरकार कब तक ये सम्मान देने से पीछे हटेगी?” उन्होंने एक करोड़ से अधिक लोगों के बेरोजगार होने जबकि सरकारी नौकरियों में सिर्फ कुछ लाख रिक्तियां होने का दावा किया देश के अलग-अलग हिस्सों में युवा भी बेरोजगारी दिवस मना रहे हैं कांग्रेस ने पिछले हफ्ते देश भर में बेरोजगारी के खिलाफ देशव्यापी कार्यक्रम के तहत युवाओं ने टार्च और दीया जलाकर मोदी सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया थआ। युवाओं ने केंद्र सरकार से रोजगार की मांग की थी।
बेरोजगारों को 10 हजार रुपए बेरोजगारी देने के साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की गई थी। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने युवाओं को आह्वान करते हुए कहा कि, “उठो युवा अब ललकार दो, सरकार से कहो रोजगार दो। अगर आज खामोश रहे, तो कल सवेरा नही होगा, तानाशाहों के इस दौर में, युवा बेरोजगार ही रहेगा। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को युवा कांग्रेस बेरोजगारी दिवस के लिए रूप में बना रही है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद ने बताया कि देश के युवाओं को बेरोजगारी के दलदल में धकेलने वाले युवा विरोधी नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देश के करोड़ों युवाओं के साथ भारतीय युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस बना कर आज चाय बेची..! अब रोजगार दो या गद्दी छोड़ो। एडवोकेट धर्मवीर सिंह ने कहा कि कोई सोया हुआ है तो उसे जगाया जा सकता है, ये सरकार युवाओं को बेरोजगार बनाकर सोने की नौटंकी कर रही है इसको उखाड़ फेंकने की जरूरत है।इस अवसर पर बाबू, श्याम सिंह, दिनेश, आरिफ खान, एराज चौधरी, फ़ज़ल अब्बास, बख्तियार, यशब सीनियर आदि कांग्रेसजन एवम बेरोजगार युवा मौजूद रहे।
from BT News 24 https://ift.tt/35KxbBl
No comments:
Post a Comment