बदायूं ।
आज 19 अक्टूबर 2020 को थाना मूसाझाग के अंतर्गत संविलित विद्यालय कथरा खगेई, विकास क्षेत्र जगत में महिला जागरूकता एवम महिला शशक्तिकरण के संबंध में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उप निरीक्षक, उपदेश कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं, बालिकाओं व बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के संदर्भ में एक व्यापक योजना बनाई गई है। मिशन शक्ति कार्यक्रम महिलाओं एवं बालिकाओं को अपनी सुरक्षा और अधिकार के प्रति जागरूक करायेगा। वूमेन पॉवर लाइन 1090, शिकायत निवारण प्रणाली 1076, पुलिस की आपात सेवा 112 जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्रीमती हरप्यारी, प्रधान पति, श्री राज बहादुर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, डॉ0 अनिरुद्ध शर्मा, अध्यापक श्री धर्मेंद्र कुमार, श्री दानिश क़दीर, श्री अमित कुमार यादव, अनुदेशक श्रीमती देविका गुप्ता, श्री देवेंद्र सिंह, शिक्षा मित्र, श्रीमती विमलेश कुमारी पाल, श्रीमती शीला यादव अनुचर श्री योगराज सिंह महिला आरक्षी रूपल, पुरूष आरक्षी राजकुमार, मोहित कुमार एवम ग्राम के समस्त सम्मानित महिलाएं, बालिकाएं एवम बच्चे उपस्थित रहे।
from BT News 24 https://ift.tt/3m0wmZN
No comments:
Post a Comment