चंदौसी/संभल।
महिला जागरूकता सशक्तिकरण को लेकर कोतवाली चंदौसी से मार्च निकाला गया। जिसमें महिला पुलिस के साथ महिला मातृशक्ति समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शर्मा ने जगह-जगह रुककर लाउडस्पीकर के माध्यम से महिलाओं को उनके प्रति होने वाले अपराधों के प्रति सचेत किया। उन्हें उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराया। उन्होंने महिलाओं को नसीहत दी, वह किसी से नहीं डरें। यदि उनके साथ कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो 1090, 182, 112, तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह मौजूद रहे।
from BT News 24 https://ift.tt/34deuFf
No comments:
Post a Comment