कुंभ राशि में शुक्र : 7 राशियों के लिए शुभ, 5 के लिए लाएंगे दु:ख - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Friday, March 11, 2022

कुंभ राशि में शुक्र : 7 राशियों के लिए शुभ, 5 के लिए लाएंगे दु:ख

Remedies for Venus

Venus in Aquarius 2022: शुक्र ग्रह इस वक्त मकर राशि में गोचर कर रहा है जो अब 31 मार्च, 2022 को कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। यह ग्रह 27 फरवरी से ही मकर में गोचर कर रहा है। आओ जानते हैं कि इसके कुंभ राशि में परिवर्तन (Shukra ka kumbh rashi me gochar 2022) करने से कि 7 राशियों के भाग्य खुल जाएंगे और किन्हें होगी परेशानी।
 

 

7 राशियों के लिए शुभ शुक्र (Zodiac signs Astrology):

 

1. मेष : शुक्र आपकी राशि के एकादश भाव में गोचर करेगा। आर्थिक दृष्टि से यह गोचर लाभदायक है। व्यापारियों के लिए यह गोचर लाभ वाला सिद्ध होगा। करियर और नौकरी में भी यह सफलता दिलाएगा। पारिवारिक माहौल भी अच्छा रहेगा।

 

2. मिथुन : शुक्र आपकी राशि के नवम भाव में गोचर करेगा। यह गोचर आपके लिए शुभ होगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव करने का उचित समय है। व्यवसाय में अच्छी वृद्धि देखने को मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुधार होगा और मधुरता बढ़ेगी।

 

3. सिंह : शुक्र आपकी राशि के सप्तम भाव में गोचर करेगा। आपके लिए यह गोचर शुभ फलदायी सिद्ध होगा। दांपत्य जीवन में और साझेदारी के व्यापार में सुधार होगा। नौकरीपेशा जातक के लिए नए अवसार आएंगे, सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और यात्रा संभव है। 

 

4. तुला : शुक्र आपकी राशि के पंचम भाव में गोचर करेगा। यह गोचर आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। व्यवसाय से अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा के लिए भी यह समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। करियर, शिक्षा और संतान पक्ष से भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

 

5. वृश्चिक : शुक्र आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपकी सुख और सुविधाओं में विस्तार होगा। व्यवसाय में वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरी में उन्नति होगी। पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे।

 

6. मकर : शुक्र आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा। व्यापारियों के लिए यह समय शुभ और लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए वेतन वृद्धि और प्रमोशन के योग हैं। अटके हुए कार्य संपन्न होंगे। परिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। 

 

7. कुंभ : शुक्र आपकी राशि के लग्न अर्थात प्रथम भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन भी सुखमय होगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। पारिवारिक जीवन भी सुखद व आरामदायक रहने की संभावना है।
 

Venus in Aquarius 2022

Venus in Aquarius 2022

5 के लिए लाएंगे दु:ख (Shukra ka rashi parivartan) :
 

1. वृषभ : शुक्र आपकी राशि के दसवें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान यदि आप व्यापारी हैं तो कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशानी खड़ी हो सकती है। नौकरीपेशा हैं तो स्थानांतरण की संभावना है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार में भी माहौल औसत ही रहेगा।

 

2. कर्क : शुक्र आपकी राशि के अष्टम भाव में गोचर करेगा। यह गोचर मिलेजुले असर वाला रहेगा। इस गोचर से अर्थिक लाभ प्राप्त करने की संभावना बन रही है। हालांकि आपको किसी भी प्रकार के निवेश से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में समस्या खड़ी हो सकती है। करियर के लिए यह गोचर ठीक है। पत्नी की सेहत का ध्यान रखना होगा। 

 

3. कन्या : शुक्र आपकी राशि के छठे भाव में गोचर करेगा। करियर और नौकरी के दृष्टिकोण से यह समय अच्छा रहने वाला है। परिवार में किसी से मतभेद हो सकते हैं। वाद विवाद से बचकर रहना होगा। शत्रुकों की ओर से आपके परेशानी खड़ी हो सकती है।

 

4. धनु : शुक्र आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर करेगा। नौकरीपेशा जातकों को कड़ी मेहनत करना होगी। स्थानांतरण होने की संभावना है। व्यापार में औसत प्रदर्शन रहेगा। पारिवारिक जीवन में मिलेजुले परिणम देखने को मिलेंगे।

 

5. मीन : शुक्र आपकी राशि के बारहवें भाव में गोचर करेगा। यह गोचर आपके लिए शुभ नहीं है। यह मानसिक तनाव, बेचैनी और धन हानि दे सकता है। ख़र्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरी में चुनौती पैदा होगी लेकिन आपको संयम से काम लेना होगा। पारिवारिक जीवन में मतभेद पैदा हो सकते हैं। घटना दुर्घटटना से बचकर रहना होगा।



from ज्योतिष https://ift.tt/VBy7XNs
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages