नया सप्ताह किन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, किसे मिलेंगे धनलाभ के अवसर, जानें करियर, सेहत सबकुछ - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Sunday, March 13, 2022

नया सप्ताह किन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, किसे मिलेंगे धनलाभ के अवसर, जानें करियर, सेहत सबकुछ

Weekly Rashifal 2022

Weekly Rashifal 2022
 

साप्ताहिक राशिफल : (14 मार्च से 20 मार्च 2022 तक) 

 

मेष- ARIES (Mar 21-Apr 20)

 

लक्ष्य और महत्वाकांक्षा को साकार करने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत होगी। जल्द ही सही रास्ता मिल जाने की उम्मीद है। अपने जुनून और लगन से सीनियर्स को प्रभावित कर सकते हैं। सेहतमंद जीवन जीने के लिए प्रयासरत रहेंगे, योग मेडिटेशन के साथ ही डाइट का भी ध्यान रखेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां और संतोष बना रहेगा, साथ समय बिता सकते हैं। वित्तीय प्लानिंग पर एक बार नजर देने की जरूरत है।

 

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : लैवेंडर


वृषभ- TAURUS (Apr 21-May 20)

 

अपने आत्मबल को जगाना होगा तभी लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। यदि आपका काम बार-बार कहीं अटक रहा है तो ज्यादा जोरदार तरीके से प्रयास करना होगा। घर के लोगों या प्रेमी से सहयोग पाने के लिए नजरिया बदलना होगा। सांस संबंधी व्यायाम से काफी लाभ होने वाला है, नियमित कर सकते हैं। कहीं नई जगह निवेश करने में आपको सावधानी रखने की जरूरत है, पैसा ब्लॉक हो सकता है। शॉर्ट नोटिस पर ऑफिस ट्रिप के लिए जाना पड़ेगा।

 

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन


मिथुन- GEMINI (May 21-Jun 21)

 

इस सप्ताह आपको कोई चमत्कार महसूस होगा, सरप्राइज उत्साहित करने वाला है। कुछ समय से जिस बदलाव के लिए सोच रहे हैं, उसे लागू करने का समय आ गया है। परिवार के किसी नौजवान की उपलब्धि से खुशी मिलने वाली है। प्रेमी जोड़ों को थोड़े विरोध के बाद पारिवारिक सहमति मिल जाएगी। प्रोफेशन या बिजनेस के स्तर पर जो निर्णय लेने जा रहे, उससे पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह कर लेना ठीक रहेगा। ज्वॉइंट वेंचर आपके लिए फायदेमंद साबित होगा, आगे बढ़ सकते हैं।

 

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : हल्का लाल


कर्क- CANCER (Jun 22-Jul 22)

 

कोई बड़ा निर्णय लेने वाले हैं तो खुद को थोड़ा और समय दें, चीजें ज्यादा स्पष्ट होकर सामने आएंगी। उन लोगों के सत्संग में रहें, जो आपका उत्साह बढ़ाते रहते हैं। आपका लोन एप्लीकेशन पास हो जाने की उम्मीद है, जल्द बात बन सकती है। परिवार बढ़ाने के इच्छुक लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। सही खानपान और सकारात्मक सोच से बड़ा बदलाव महसूस करेंगे। अटके हुए वेकेशन प्लान को पूरा करने का समय आ गया है, विचार करें। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं।

 

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : बैज


सिंह- LEO (Jul 23-Aug 23)

 

दैनिक जीवन में एक संतुलन बनाकर चलना जरूरी है, प्रयास करें। जो कुछ करना चाहते हैं, उसे आगे ले जाने के लिए सक्रिय और मुखर रहना होगा। आपके पास ऐसी टीम है जिसमें काफी संभावना है, सही मार्गदर्शन में बहुत आगे जा सकते हैं। अपने प्रयास से सेहत बेहतर बनाने में सफल रहेंगे। परिवार के नौजवान के साथ समझदारी रखना बहुत फायदेमंद रहेगा। पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल जाने से आर्थिक स्तर ऊंचा होगा। किसी स्कीम में पैसा लगाने से पहले उसकी पूरी पड़ताल कर लें।

 

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : चॉकलेट


कन्या- VIRGO (Aug 24-Sept 23)

 

अपनी योजना और आइडिया को शानदार ढंग से इंप्लीमेंट करेंगे। सही दृष्टिकोण से उत्पादकता बढ़ेगी। आप बदलाव के मूड में रहेंगे और किसी अच्छे मेकओवर आर्टिस्ट से मिल सकते हैं। बिजनेस में विदेशी निवेश होने की संभावना है। परिवार बढ़ाने की इच्छा रखने वाले कपल को खुशखबरी मिल सकती है। प्रॉपर्टी बेचने वालों को खरीददार मिल जाएगा लेकिन जल्दबाजी में डील फाइनल न करें। अपने रिश्ते के खूबसूरत पहलुओं पर ध्यान दें जीवन खिल उठेगा। छोटी-मोटी समस्याओं को नजरअंदाज करना सीखें।

 

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : डार्क स्लेट ग्रे


तुला- LIBRA (Sept 24-Oct 23)

 

बदलाव स्वीकार करना होगा, अपेक्षित और अनअपेक्षित भी, सच्चाई का सामना करें। नए करियर को लेकर विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है। परिवार में होने वाली शादी को लेकर व्यस्तता रहेगी। अपने शरीर को समझने का प्रयास कर रहे हैं, उसकी शारीरिक और भावनात्मक जरूरतों का ध्यान रखेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी डील फाइनल हो जाने की उम्मीद है। मन आपका कहीं खूबसूरत जगह की सैर करना चाह रहा है, रास्ता निकालें। सट्टेबाजी से लाभ होने की संभावना है।

 

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : पैरॉट


वृश्चिक- SCORPIO (Oct 24-Nov 22)

 

करियर, प्यार या जीवन के अन्य पहलुओं में खुशियों भरने के लिए दृढ़ संकल्पित रहेंगे। आशावान रहने और आगे बढ़ने का समय है, प्रयास करें। लीडरशीप के गुण और तत्काल निर्णय लेने की क्षमता के कारण प्रोफेशनल क्षेत्र में अग्रणी की भुमिका निभाएंगे। ट्रिप का प्लान बनाकर जीवनसाथी को सरप्राइज कर सकते हैं। वित्तीय स्तर पर सही प्लानिंग से लोन या उधार से फ्री हो सकते हैं। सेहत के लिए नुकसानदायक चीजों से परहेज करना जरूरी है। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने वाले हैं।

 

शुभ अंक : 18

शुभ रंग : सुनहरा


धनु- SAGITTARIUS (Nov 23-Dec 21)

 

समय की गंभीरता को समझें, इसे हल्के में लेना सही नहीं। आप अपने अप्रोच को लेकर पहले से ज्यादा सजग और अनुशासित रहने वाले हैं। प्रेमी के साथ शादी के बंधन में बंधने का प्लान कर सकते हैं। इम्प्लॉयी प्रमोशन या सैलरी बढ़ाने की मांग कर सकते हैं, तैयार रहें। ऊर्जा का स्तर ऊंचा होता हुआ महसूस करेंगे, मूड भी अच्छा रहेगा। जिस किसी को अच्छे एकोमोडेशन की तलाश थी, उनका प्रयास सफल रहेगा। घरेलू खर्चा बढ़ने की संभावना है।

 

शुभ अंक : 15

शुभ रंग : सी ग्रीन


मकर- CAPRICORN (Dec 22-Jan 21)

 

कोई योजना बनाने में पूरा वक्त लें और सही दिशा में प्रयास शुरू करें। यादगार रात बिताने का प्लान करने वाले हैं। आउटिंग पर जा सकते हैं। बिजनेस के स्तर पर उठाया गया कदम लाभदायक साबित होगा। प्रोफेशनल स्किल निखारने पर काम करेंगे, ऑनलाइन कोर्स कर सकते हैं। घरेलू और प्रोफेशनल जिम्मेदारी में पूरी तरह व्यस्त रहेंगे। फिटनेस के शौकीन लोग कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। प्रॉपर्टी रिलेटेड कोई डील फाइनल करते समय जल्दबाजी न करें।

 

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : नारंगी


कुंभ- AQUARIUS (Jan 22-Feb 19)

 

बेवजह की समस्याएं आपका रास्ता रोक सकती हैं, समझदारी से काम लें। अपने आइडिया का सही प्रकार से विश्लेषण करें, अंतरज्ञान का फायदा मिलेगा। प्रोफेशनल क्षेत्र की समस्याओं का सही समाधान निकालकर लाइम लाइट में आ सकते हैं। शादीशुदा जीवन उत्साह और आनंद से भरपूर रहेगा। किसी विपरीत परिस्थिति में साथी का सपोर्ट मिलेगा। लेनदेन या उधार से मुक्त होंगे, मानसिक सुकून महसूस करेंगे। सेहत के संकेतों को नजरअंदाज न करें, समय पर ध्यान देने से सुरक्षित रहेंगे।

 

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : चॉकलेट


मीन- PISCES (Feb 20-Mar 20)

 

अपनी क्षमता पर भरोसा करना सीखें और सकारात्मक रहें। पेंडिंग टास्क पूरा करने में आप सक्षम हैं, अनावश्यक तनाव या बोझ न लें। जीवनसाथी आपके लिए ऊर्जा का मजबूत स्तंभ बना रहेगा, आगे बढ़ने के लिए तैयार रहें। सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे, चैरिटी कर सकते हैं। करियर की संभावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहें। अपनी सेविंग को किसी अच्छी स्कीम में निवेश कर सकते हैं। करीबी लोगों या दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने वाले हैं।

 

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : ड्राक स्लेट ग्रे


Weekly Horoscope 2022

ALSO READ: weekly muhurat : साप्ताहिक मुहूर्त, जानिए इस हफ्ते के खास त्योहार और शुभ समय


ALSO READ: होली 2022: इस बार बन रहे हैं ग्रहों के बहुत शुभ संयोग, जानिए मुहूर्त सहित काम की बातें




from ज्योतिष https://ift.tt/dwG0y4W
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages