हर दिन साफ कपड़े पहनने से मिलता है 9 ग्रहों से शुभ आशीर्वाद - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Saturday, April 2, 2022

हर दिन साफ कपड़े पहनने से मिलता है 9 ग्रहों से शुभ आशीर्वाद

Graba Dress Trend

Dress

Day wise dress colour: प्रतिदिन साफ-सुधरे वस्त्र पहनने से एक ओर जहां शुक्र ग्रह का शुभ प्रभाव बना रहता है वहीं दूसरे ग्रह भी शुभ असर देने लगते हैं। आओ जानते हैं ज्योतिष और वास्तु के अनुसार कि किस दिन कौन-सा व्रस्त्र (Var ke anusar rang) पहने से होगा ग्रहों का शुभ असर।
 

 

रविवार (Sunday) : हिन्दू शास्त्रों गुरुवार के बाद रविवार को सबसे शुभ और प्रथम दिन माना जाता है। इस दिन भगवान सूर्यदेव और भगवान विष्णु की पूजा होती है। रविवार सूर्य का दिन होने के कारण इस दिन गुलाबी, नारंगी, संतरा, लाल और सुनहरे रंग के वस्त्र पहनना चाहिए। इससे सूर्यदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। शत्रुओं का नाश होता है और आत्मविश्‍वास बढ़ता है। 

 

सोमवार (Monday) : सोमवार चंद्रदेव और शिवजी का दिन होता है। इस दिन सफेद, क्रीम, सिल्वर और हल्के रंग के वस्त्र पहनने का फायदा मिलता है। गुलाबी, हल्का नीला और हल्का पीला रंग भी पहन सकते हैं। इससे जीवन में मानसिक शांति, सुख और समृद्धि आती है और दोनों ही देवों का आशीर्वाद मिलता है। 

 

मंगलवार (Tuesday): मंगलवार का दिन धरती पुत्र मंगलदेव और अंजनीपुत्र बजरंगबली का दिन होता है। इस दिन भगवा, संतरा, संतरा-पीला, सिंदूरी-संतरा जैसे रंग के वस्त्र पहनना चाहिए। इससे जीवन में स्फुर्ति, उत्साह और साहस का संचार होता है। इस दिन लाल रंग के वस्त्र भी पहन सकते हैं। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

 

बुधवार (Wednesday): बुधवार का दिन बुधदेव और गणेशजी का दिन होता है। इस दिन हरा रंग पहनना शुभ होता है। इसे जीवन में शांति, संपन्नता, बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है। गणेशजी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

गुरुवार (Thursday): गुरुवार का दिन बृहस्पति देव का दिन होता है। इस दिन पीले, नारंगी और संतरे रंग के वस्त्र पहनने से लाभ मिलता है। गुरु बलवान होता है और इससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। खास बात यह कि इससे भाग्य और आयु में वृद्धि होती है। संतान सुख प्राप्त होता है। 

 

शुक्रवार (Friday): शुक्रवार का दिन शुक्रदेव, माता लक्ष्मी और माता कालिका का दिन होता है। इस दिन सफेद, लाल, गुलाबी, रंग-बिरेंगा या प्रिंटेड वस्त्र पहनना चाहिए। इससे धन, समृद्धि, ऐश्‍वर्य और खुशी की प्राप्ति होती है। 

 

शनिवार (Saturday): शनिवार के देवता शनिदेव और भैरव महाराज हैं। इस दिन गहरा काला, गहरा नीला, गहरा भूरा, गहरा हरा, जामुनी और बैंगनी रंग के वस्त्र पहनना चाहिए। इससे आत्मविश्‍वास और साहस बढ़ता है। दोनों देवताओं का आशीर्वाद ‍भी मिलता है।



from ज्योतिष https://ift.tt/Weqzm8d
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages