शनि ढैय्या से पीड़ित 2 राशियों के लिए 5 जून है बहुत खास, जानिए राज - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Saturday, June 4, 2022

शनि ढैय्या से पीड़ित 2 राशियों के लिए 5 जून है बहुत खास, जानिए राज

Shani

Shani vakri in kumbh rashi : शनि ग्रह 5 जून 2022 रविवार के दिन कुंभ राशि में वक्री चाल चलने लगेंगे। शनि की इस वक्री काल के कारण शनि की ढैय्या से पीड़ित 2 राशियों के लिए यह दिन खास रहेगा। आओ जानते हैं कि कहीं आपकी राशि तो नहीं है इसमें शामिल।
 

 

कर्क और वृश्चिक पर चल रही है ढैया : 29 अप्रैल से शनि ग्रह के कुंभ राशि में जाने से कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या शुरू हो गई है। शनि के ढैय्या की वजह से इन राशियों को कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी सफलता मिल पाएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। गलत कामों से बचें। अब 5 जून को जब शनि वक्री होंगे तो रहना होगा सतर्क। 

 

1. कर्क राशि : आपकी राशि के आठवें भाव में शनि का वक्री गोचर पुराने रोग फिर से उत्पन्न कर सकता है। अचानक से लाभ या हानि के योग हैं। घटना और दुर्घटनाओं से बचकर रहें। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में उत्तम फल प्राप्त होंगे।

 

2. वृश्‍चिक राशि : आपकी राशि के चौथे भाव में शनि का वक्री गोचर माता की सेहत बिगाड़ सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन में की कष्ट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि करियर के लिहाज से समय अच्छा है।



from ज्योतिष https://ift.tt/zAgPtsk
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages