धनतेरस पर मार्गी होंगे शनि, 7 राशियों के लिए खुलेगा खजाना, खूब आएगा Money - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Friday, October 21, 2022

धनतेरस पर मार्गी होंगे शनि, 7 राशियों के लिए खुलेगा खजाना, खूब आएगा Money

Shani Dev Margi 2022 : 23 अक्टूबर 2022 को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन शनिदेव सुबह मकर राशि में अपनी वक्री अवस्था से निकलकर मार्गी होंगे। शनि मकर राशि में 17 जनवरी 2023 तक रहेगा इसके बाद शनि फिर से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और 29 मार्च 2025 तक कुंभ राशि में गमन करेंगे। शनि के मार्गी होने से 7 राशियों को राहत मिलेगी और उन पर शनिदेव की कृपा होना पुन: शुरु होगी।

 

मार्गी शनि का 12 राशियों पर प्रभाव | Effect of Margi Shani on 12 zodiac signs:

 

मेष राशि : आपकी राशि के दशम भाव में शनि का मार्गी गोचर कार्यक्षेत्र में अच्‍छे परिणाम देगा। व्यापार में लाभ और नौकरीपेशा हैं तो मान सम्मान बढ़ेगा। करियर में सफलता मिलेगी। लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होंगे। हालांकि आपके अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए परिवार में व्यावहारिक संतुलन बनाए रखना होगा।

 

वृषभ राशि : आपकी राशि के नवम भाव में शनि का मार्गी गोचर शुभ है। धर्म के मार्ग पर चलेंगे तो आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। बिगड़े काम बनेंगे। हालांकि आपको सोच समझकर ही निवेश करना चाहिए। 

 

सिंह राशि : आपकी राशि के छठे भाव में शनि का मार्गी होना शुभ परिणाम दे सकता है बशर्ते की आप अपने क्रोध पर कंट्रोल रखें। यहां स्थित शनि शत्रुहंता योग बनाता है। रोग और शत्रु आपके पास फटकेगें भी नहीं। कोट कचहरी के मामले में विजय होगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी। 

 

तुला राशि : आपकी राशि के चतुर्थ भाव में शनि का गोचर सुख और सुविधाओं का विस्तार करेगा। संपत्ति से जुड़े विवाद दूर होंगे। भूमि, भवन या वाहन दिला सकता है। हालांकि आपको अपने माता पिता के साथ व्यवहार के सही रखना होगा।

वृश्चिक राशि : शनि आपकी राशि के तीसरे भाव में मार्गी गोचर करेगा। इस गोचर के चलते आपकी मेहनत सफल होगी। लोग आपके काम का लौहा मानेंगे। बस आपको अपने छोटे भाई बहनों से संबंध खराब नहीं करना हैं। व्यापार में लाभ होगा। नौकरीपेशा हैं तो सफलता मिलेगी। संयम से काम लेंगे तो यह गोचर आपके अनुकूल सिद्ध होगा। 

 

धनु राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में शनि का मार्गी गोचर धन की बचत कराने में सफल होगा। बचत का अर्थ है कि आप पर किसी भी प्रकार का संकट नहीं आने वाला है। अच्छी आमदनी अर्जित करने में सक्षम होंगे। अड़ियल रवैये छोड़कर परिवार में खुशी का माहौल निर्मित करने की जरूरत है।

 

मीन राशि : आपकी राशि के एकादश भाव में शनि का मार्गी गोचर हो रहा है। ऐसे में आपको अचानक धनलाभ हो सकता है। लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होंगे। आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। शनि देव आपके जीवन में आशा की कुछ उम्मीदें लेकर आएंगे।



from ज्योतिष https://ift.tt/0wAl65h
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages