11 नवंबर को शुक्र का राशि परिवर्तन : 5 राशियों को रहना होगा सतर्क - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Friday, November 11, 2022

11 नवंबर को शुक्र का राशि परिवर्तन : 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

Venus transit 2022: शुक्र ग्रह 11 नवंबर 2022 शुक्रवार के दिन तुला से निकलकर वृश्‍चिक राशि में गोचर करने लगेगा। शुक्र का यह राशि परिवर्तन रात करीब 7 बजकर 52 मिनट पर होगा। शुक्र का सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ असर होगा। आओ जानते हैं कि वे कौनसी 5 राशियों है जिन पर शुक्र का प्रभाव नकारात्मक रहने वाला है।

 

5 राशियों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन है अशुभ | Venus zodiac change is inauspicious for 5 zodiac signs:

 

मेष राशि | Aries : आपकी राशि के अष्टम भाव में शुक्र का गोचर जीवन में उतार चढ़ाव लाएगा। दांपत्य जीवन में खटपट हो सकती है। खुद की और साथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। हालांकि शुक्र की दूसरे भाव पर दृष्टि से आपको साझेदारी के व्यापार में लाभ मिल सकता है। 

 

मिथुन राशि | Gemini : आपकी राशि के छठे भाव में शुक्र का गोचर साथी की सेहत बिगाड़ सकता है। खुद की सेहत का भी आपको ध्यान रखना होगा। शत्रु आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेंगे। दांपत्य जीवन में वाद विवाद से दूर रहें। यात्रा पर अनावश्यक धन खर्च होगा।

ALSO READ: 11 नवंबर से इन 7 राशियों पर शुक्र होंगे मेहरबान, धन और सफलता के साथ मिलेगा मान सम्मान

कन्या राशि | Virgo : आपकी राशि के तीसरे भाव में शुक्र का गोचर होगा जिसके चलते आपको मिलेजुले परिणाम देखने को मिलेंगे। भाई बहनों का सहयोग मिला तो बाधाएं दूर होगी। तीर्थ यात्रा के योग बन रहे हैं।

 

वृश्‍चिक राशि | Scorpio : आपकी राशि के प्रथम भाव में शुक्र के गोचर से आपके स्वाभव में बदलाव आएगा। आपके मन में दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। आप अपने पहनावे और सौंदर्य पर ज्यादा खर्च करेंगे। विवाह के योग बनेंगे। रिश्‍तों में मधुरता बढ़ेगी। हालांकि नौकरी या व्यापार में मिलाजुला परिणाम देखने को मिलेगा।

 

धनु राशि | sagittarius : आपकी राशि के द्वादश भाव में शुक्र का गोचर धन हानि कर सकता है। गोचर काल जातकों के लिए मिलाजुला असर वाला रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा में सावधानी रखें। करियर में भी मुश्किलों का सामान करना पड़ सकता है। कर्ज लेने से परहेज करें।



from ज्योतिष https://ift.tt/pqwZLKe
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages