Astrology : शुक्र का सूर्य की सिंह राशि में गोचर, जानें किसके लिए शुभ और किसके लिए शुभ - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Tuesday, October 10, 2023

Astrology : शुक्र का सूर्य की सिंह राशि में गोचर, जानें किसके लिए शुभ और किसके लिए शुभ

shukra grah

shukra grah

Shukra gochar simha 2023 : शुक्र ग्रह ने 2 अक्टूबर, 2023 को 00:43 बजे सूर्य की सिंह राशि में गोचर किया है।  शुक्र के इस महत्वपूर्ण गोचर के चलते कुछ लोगों को जीवनसाथी के साथ रिश्तों और पारिवारिक मामलों के संदर्भ में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आओ जानते हैं कि सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन को शुक्र का यह गोचर किस तरह से प्रभावित कर रहा है। 

 

मेष राशि:- शुक्र आपकी कुंडली के पांचवें भाव में गोचर करेगा। इस गोचर से कार्यक्षेत्र में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काम का अधिक दबाव रहेगा। नौकरी बदलने की जल्दबाजी न करें। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनका ध्यान रखें।  

 

वृषभ राशि:- शुक्र का चौथे भाव में गोचर आपके जीवन में सुख और सुविधाओं का विस्तार करेगा। करियर और नौकरी में मनचाहा परिणाम प्राप्त करेंगे। कार्य के सिलसिले में लंबी यात्रा करना पड़ सकती है। व्यापारी हैं तो मनचाहा परिणाम प्राप्त करने में सफल होंगे। यात्रा से लाभ होगा।

 

मिथुन राशि:- शुक्र का तीसरे भाव में गोचर भाई बहनों का सहयोग दिलाएगा। करियर और नौकरी में उन्नति होगी। व्यपार में नए समझौतों का हस्ताक्षर होने की संभावना है। यात्रा करना पड़ सकती है। विदेश में अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपनी बुद्धिमता का प्रयोग करके सफलता हासिल कर सकते हैं। परिवार में सब चंगा रहेगा।

 

कर्क राशि : आपकी कुंडली के दूसरे भाव में शुक्र का गोचर करियर में रुकावट खड़ी करेगा और नौकरी में टेंशन बढ़ सकता है। जिम्मेदारी और समझदारी से काम करेंगे तो यह मुश्‍किल समय आसान हो जाएगा। व्यापारी है तो सोच समझकर कोई फैसला लें। अभी धैर्य बनाए रखें। परिवार में किसी से विवाद न करें।

 

सिंह राशि : आपकी कुंडली के पहले भाव में शुक्र का गोचर आपके दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यापार पर प्रभाव डालेगा। इस दौरान आपका स्वभाव बदल जाएगा। नौकरी में सहकर्मियों का समर्थन प्राप्त नहीं मिलने से चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। स्थानांतरण के योग भी बन सकते हैं। मन को बेचैन न होने दें और समझदार से निर्णय लें। व्यापारी वर्ग भी निवेश का जोखिम अभी न उठाएं।

Guru and shukra in same house

कन्या राशि:- शुक्र का गोचर आपके करियर को नई ऊंचाइयां देगा। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। वरिष्ठों की सराहना प्राप्त होगी। व्यापारी हैं तो मेहनत रंग लाएगी। नए व्यावसायिक संबंध बनाने में कामयाब होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएगी। सभी अटके कार्य पूर्ण होंगे।

 

तुला राशि:- शुक्र का ग्यारहवें भाव में गोचर अचानक से धन प्राप्ति के योग बनाएगा। शुक्र आपकी नौकरी में सकारात्मक बदलाव कर सकता है। व्यापारी हैं तो यह गोचर सफलता और लाभ लेकर आने वाला है। कई तरह की उपलब्धियां हासिल करने में कामयाब होंगे।

 

वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र उनके बारहवें और सातवें भाव के स्वामी होकर अब दसवें भावों में गोचर कर रहा है। पेशेवर जीवन अच्छा रहेगा। रिश्तों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा पर जाने से पहले अच्‍छे से सोच विचार कर लें। धार्मिक कार्यों में रूझान बढ़ेगा। दान पुण्य करने से लाभ होगा।

 

धनु राशि:- धनु राशि वालों के लिए शुक्र उनके छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होकर अब आपके नौवें भाव में गोचर कर रहे है। आर्थिक स्थिति अच्‍छी रहेगी। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। यात्रा पर जाने की संभावना है। भाग्य का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

 

मकर राशि : आपकी राशि के पांचवे और दसवें भाव का स्वामी है और वर्तमान में आठवें भाव में गोचर कर रहा है जिसके चलते पत्नी की सेहत का ध्यान रखना होगा। घटना दुर्घटना से बचकर रहना होगा। आर्थिक फैसले सोच समझकर लें। खर्चें बढ़ जाएंगे। नौकरी और करियर में लाभ होने की संभावना है।  

 

कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र चौथे और नवम घर के स्वामी होकर वर्तमान में सातवें घर में स्थित है। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा। धन संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। करियर के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकती है। नई नौकरी की संभावना है। व्यापार में प्रतिस्पर्धा में बढ़त मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

 

मीन राशि : मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र आपके तीसरे और आठवें भाव का स्वामी है और वर्तमान में आपके छठे घर में गोचर कर रहा है। लंबी यात्रा के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के साथ स्थानांतरण हो सकता है। व्यापारियों को निवेश से लाभ होगा। सेहत सामान्य रहेग।



from ज्योतिष https://ift.tt/yTwLflu
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages