राहु का मीन राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों का राशिफल - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Friday, December 1, 2023

राहु का मीन राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों का राशिफल

Rahu ketu Transit 2023

Rahu ketu Transit 2023 : राहु और केतु हमेशा उल्टी चाल चलते हैं। कुंडली में इनका प्रभाव नकारात्मक माना गया है। पूरे एक वर्ष के बाद राहु ग्रह 30 अक्टूबर 2023 को दोपहर 02 बजकर 13 मिनट पर मेष राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर कर रहे हैं, लेकिन राहु का स्पष्ट गोचर 29 नवंबर को 12:46 एएम पर हुआ है। आओ जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।

 

1. मेष राशि Aries: आपकी राशि से राहु जब निकलकर मीन में जाएगा तो गुरु चांडाल दोष समाप्त होगा। इससे आपके जीवन में चली आ रही परेशानी खत्म होगी और गुरु की कृपा बरसने लगेंगी। नौकरी में उन्नति होगी और व्यापार फिर से पटरी पर दौड़ेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी और आर्थिक लाभ होगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। यह समय आपको कोई बड़ी उपलब्धि भी प्रदान कर सकता है।

 

2. वृषभ राशि Taurus: राहु का गोचर आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होने वाला है क्योंकि आपका आर्थिक संकट अब समाप्त हो जाएगा। पूर्व में यदि कोई निवेश किया होगा तो लाभ होगा। धन की बचत करने में सफलता मिलेगी। नौकरी में ऊंचाई पर जाएंगे। व्यापारी हैं तो मुनाफे वाले सौदे होंगे। सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। गुरु के शुभ प्रभाव से आपकी चुनौतियों में कमी आएगी। उत्तम आर्थिक लाभ होगा।

 

3. मिथुन राशि Gemini: राहु आपके कार्यस्थल में बदलाव के योग बना सकता है। हालांकि यदि आप मेहनती हैं तो इसका परिणाम शुभ होगा। लोग आपकी सराहना करेंगे। लेकिन पारिवारिक मोर्चे पर आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जो आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। संबंधों को बेहतर बनाएं।

 

4. कर्क राशि Cancer : राहु आपके भाग्य को प्रभावित करेगा। यह आपमें धार्मिक भावना जागृत करेगा और तीर्थ की यात्रा करवा सकता है। हालांकि यह आपके रिश्ते और सेहत को बिगाड़ने में भी भूमिका निभाएगा। इसी के साथ ही यह आपकी आर्थिक स्थिति भी बिगाड़ सकता है। इसलिए आपको इसके लिए विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

 

5. सिंह राशि Leo sun sign : राहु आपकी सेहत तो बिगाड़ेगा ही साथ ही यह हर कार्य में रुकावट पैदा करेगा। वाहन चलाते वक्त भी आपको सावधानी रखने की जरूरत है। निवेश में भी सोच समझकर निर्णय लें। किसी को उधार न दें और किसी के बहकावे में न आएं। कार्यक्षेत्र में आओ सतर्कता से आगे बढ़ने की जरूरत है।

 

6. कन्या राशि Virgo: अब तक चले आ रहे संकट दूर होंगे। आए के नए विकल्प के रास्ते खुलेंगे। जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी। परिवार में खुशहाली कायम होगी। अप्रत्याशित धन की प्राप्ति होगी। कोई खुश कबर मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यापार में सोच समझकर कार्य करना होगा।

Rahu Remedies

7. तुला राशि Libra : राहु का गोचर आपके लिए अच्‍छा माना जा रहा है। नौकरीपेशा हैं तो उसमें अच्छे परिणाम मिलेंगे। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी। व्यापारी हैं तो समय अनुकूल रहेगा।

 

8. वृश्चिक राशि Scorpio: राहु गोचर के अनुसार आपकी बुद्धि तेज होगी लेकिन गलत संगति से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। रिश्तों के लिए समय अच्छा है। छात्रों को कड़ी मेहनत करना होगी नहीं तो चुनौतियों को सामना करना पड़ सकता है। नौकरी, करियर और शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। संतान पक्ष से नकारात्मक समाचार मिल सकता है।

 

9. धनु राशि sagittarius : राहु आपके पारिवारिक जीवन में उथल पुथल मचा सकता है। यह मानसिक तनाव दे सकता है। कार्य के सिलसिले वह समय आपको पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव दे सकता है। कार्य के सिलसिले में आपको लंबी यात्रा करना पड़ सकती है। सेहत को लेकर भी आपको सतर्क रहने की जरूरत है।  

 

10. मकर राशि Capricorn: आप नौकरीपेशा हो या व्यापारी आपकी आय वृद्धि के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। आर्थिक रूप से आपको मजबूती मिलेगी। शनि का बुरा प्रभाव दूर होगा। पहले से चली आ रही परेशानी खत्म होगी। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। पराक्रम में बढ़ोतरी होगी।

 

11. कुंभ राशि Aquarius : राहु के गोचर के कारण आप में खाने पीने के प्रति रुझान बढ़ेगा। धन कमाने की लालसा के चलते कुछ गलत कार्य कर बैठेंगे जो आगे चलकर नुकसान दे सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्या और संघर्ष हो सकते हैं। इसके लिए धैर्य का परिचय देने की जरूरत होगी। कार्यक्षेत्र में समय अनुकूल रहेगा।

 

12. मीन राशि  Pisces: आपको अब भावुक रहने की जगह व्यावहारिक बनना होगा। आपमें आत्मविश्वास इतना बढ़ सकता है कि जो आपको निरंकुश बना सकता है। किसी की भी परवाह नहीं करने से नुकसान उठाना पड़ेगा। इस स्थिति से बचकर रहेंगे तो राहु का गोचर आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है।



from ज्योतिष https://ift.tt/pNTx6HY
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages