वृश्चिक राशि 2024 : कैसा रहेगा करियर, एजुकेशन, व्यापार या नौकरी के लिए अगला वर्ष - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Friday, December 8, 2023

वृश्चिक राशि 2024 : कैसा रहेगा करियर, एजुकेशन, व्यापार या नौकरी के लिए अगला वर्ष

Scorpio zodiac sign Vrishchik Rashi bhavishyafal 2024 : यदि आपका जन्म 23 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ है तो सूर्य राशि के अनुसार आपकी राशि वृश्चिक है। यदि आप नौकरीपेशा हैं, व्यापारी हैं या अभी पढ़ाई कर रहे हैं और करियर बनाने में लगे हैं तो जानिए कि वर्ष 2024 आपके लिए कैसा रहेगा।

 

वृश्चिक राशि नौकरी 2024 | Scorpio job 2024: आपकी राशि पर शनि की ढैया का प्रभाव है। जन्म का शनि अच्छा है तो परेशानियां कम होगी। अन्यथा नौकरी में परेशानी खड़ी होगी। हालांकि बृहस्पति की कृपा से परेशानियों का निवारण भी होगा। अनुकूल स्थान पर नौकरी करने का योग है। जिस नौकरी में आप लगे हुए हैं, उसी में लगे रहना आपको सफलता भी देगा।

 

इस वर्ष 2024 में शनि आपकी कुंडली के चतुर्थ भाव में रहकर छठे भाव और दशम भाव पर दृष्टि डालेंगे जिसके चलते करियर और नौकरी में स्थायित्व आएगा और पूरे वर्ष सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। बृहस्पति का सप्तम भाव में गोचर भी अनुकूल परिणाम देगा। नौकरी में बदलाव भी होंगे तो उससे लाभ ही मिलेगा। आपके शत्रु आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। सूर्य देव का गोचर अप्रैल में जब आपके छठे भाव में होगा तप पदोन्नति के योग बनेंगे।

वृश्चिक राशि व्यापार 2024 | Scorpio business 2024: आपकी राशि पर शनि की ढैया का प्रभाव है। जन्म का शनि अच्छा है तो परेशानियां कम होगी। अन्यथा व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि राहु और केतु के शुभ प्रभाव के चलते कारोबार में अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। शनि के चौथे भाव में होने से दशम भाव सक्रिय रहेगा जिसके चलते व्यापार में सफलता मिलना तय है। कंस्ट्रक्शन, शिक्षा या इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी का कार्य कर रहे हैं तो लाभ होगा। हालांकि आपको निवेश में सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। आपके व्यापार का विस्तार होगा और पहले की अपेक्षा आप ज्यादा मुनाफा कमाएंगे। आपको अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य की भी चिंता पर ध्यान देना होगा।

 

वृश्चिक राशि करियर एजुकेशन | Scorpio career and Education 2024: यह वर्ष आपके शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा की दृष्टि से चुनौतीपूर्ण रहेगा। मेहनत का फल मिलने में देरी हो सकती है। वृश्चिक के छात्रों के लिए यह वर्ष 2024 मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा, क्योंकि पंचम भाव के राहु शिक्षा में रुकावट और परीक्षा में घबराहट पैदा कर सकते हैं। हालांकि राहु के कारण आपकी बुद्धि जरूर तेज होगी। बस आपको अपनी स्मरण शक्ति बढ़ाना होगी। यदि ऐसा कर लेते हैं तो सफल होने से आपको कोई रोक नहीं सकता। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सूर्य और बृहस्पति के उपाय करना चाहिए।



from ज्योतिष https://ift.tt/GmCzBRM
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages