आवारा जानवरों से बाइक टकराने के मामलों में इजाफा - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Wednesday, December 11, 2019

आवारा जानवरों से बाइक टकराने के मामलों में इजाफा

मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गाय से टकराई बाइक सवार घायल

रजपुरा।

थाना रजपुरा क्षेत्र के गंवा बबराला मार्ग पर गाय से बाइक टकरा गई, जिसमें बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। सोमवार सुबह दस बजे बाइक सवार गाय से टकरा गया। जिसमे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया घायल को पुलिस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा में भर्ती कराया गया।गांव वालों का कहना है की हर वक्त रोड पर गाय घूमती नजर आती हैं। ऐसा ही हादसा कुछ दिन पहले भी हुआ था जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

जानकारी के मुताबिक आनंद कुमार पुत्र मूलचंद निबासी सिंघोला दौलत अपने निजी काम से बाइक से बबराला जा रहा।तभी बहट रसूलपुर के पास बाइक गाय से टकरा गई जिसमे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया।

आनन फानन में घायल को पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा में भर्ती कराया। गम्भीर हालत के कारण उसे वहाँ से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

* कौशल कुमार की रिपोर्ट



from BT News 24 https://ift.tt/2ryCq5j

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages