बिसौली क्षेत्र के गांव भिलोलिया में निकल रहे हैं प्राचीन बर्तन और मूर्तियां, विधायक कुशाग्र सागर ने लिया संज्ञान - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Saturday, December 28, 2019

बिसौली क्षेत्र के गांव भिलोलिया में निकल रहे हैं प्राचीन बर्तन और मूर्तियां, विधायक कुशाग्र सागर ने लिया संज्ञान

 

बिसौली।
विधानसभा क्षेत्र के गांव भिलोलिया में पिछले कई महीनों से खुदाई के दौरान बर्तन और मूर्तियां निकल रही हैं। इसमें भगवान बुद्ध की मूर्ति भी निकली है। इसे लगभग 2000 वर्ष पुरानी माना जा रहा है। इस बात की जानकारी जब क्षेत्रीय विधायक कुशाग्र सागर को हुई तो उन्होंने इस संबंध में पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से बातचीत की। उनके निर्देश पर ही आगरा पुरातत्व विभाग की एक टीम जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में यहां पहुंची और गांव भिलोलिया से खुदाई में मिली मूर्तियां तथा बर्तन अपने साथ ले गई है। इस तरह बदायूं में भी लो लिया गांव का महत्व पुरातत्व दृष्टि से बढ़ गया है।



from BT News 24 https://ift.tt/2ZsXh6H

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages