कादरचौक में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मथुरा से नेपाल जाते हुए 11 लोगो को कराया गया कॉरेन्टीन ।
बदायूं।
कादरचौक में चिकित्सा अधीक्षक डॉ अवधेश सिंह राठौर को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग मथुरा से नेपाल जा रहे हैंं । जो कि ब्लॉक कादरचौक के गाँव ककोड़ा में मौजूद है । जिनको थानाध्यक्ष कादरचौक इंद्रेश कुमार व ग्राम प्रधान अनिल द्विवेदी एक स्थान पर रोककर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है । साथ ही सभी लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण करके जिले के कॉरेन्टीन सेंटर भेज दिया गया है । इस स्वास्थ्य परीक्षण टीम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ अवधेश सिंह राठौर , फार्मासिस्ट अमित सिंह , प्रशांत जौहरी , अर्पित भारद्वाज , अनुज, टीकम सिंह, स्वदेश , समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे ।
from BT News 24 https://ift.tt/3bPrimp
No comments:
Post a Comment