विधायक के निर्देश पर सभासद राजन पंडित और सहयोगियों ने कछला में बांटा भोजन - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Wednesday, April 29, 2020

विधायक के निर्देश पर सभासद राजन पंडित और सहयोगियों ने कछला में बांटा भोजन

बिल्सी/बदायूं।

विधायक पंडित आरके शर्मा के निर्देशन में बिल्सी विधानसभा के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रोंं में भोजन सामग्री का वितरण लगातार किया जा रहा है। आज इसी कड़ी में विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत कछला में बिल्सी नगर पालिका सभासद राजन पंडित, उमेश चंद्र मिश्रा, राकेश कटिहा, राजेश सिंह नंबरदार के द्वारा गरीब व निर्धन लोगों में राहत सामग्री का वितरण किया गया।
सभासद राजन पंडित ने बताया हमारे विधायक  जनता की सेवा करने के लिए हमेशा ही तत्पर रहते हैं। उनका कहना है क्षेत्र में एक भी व्यक्ति भूखा नहीं सोएगा। गरीब व निर्धन असहाय लोगों का सहयोग निरंतर जारी रहेगा। जनता से भी अपील है कि वो इस मुश्किल की घड़ी में संयम से काम लें।जल्द ही कोरोना जैसी प्राण घातक बीमारी से छुटकारा मिलेगा। परिवार के सभी लोग मास्क लगाकर ही घर से आवश्यक हो तभी निकले। इसके साथ ही सोशल डिस्टेस का ध्यान रखें।आपस में दूरी बनाए रखें।



from BT News 24 https://ift.tt/2zBb0zf

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages