ओंकार सिंह ने पंचायतीराज पर याद किया राजीव गांधी को कहा-कोविड-19 संक्रमण काल में याद आ रहा है अब पंचायती राज - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Friday, April 24, 2020

ओंकार सिंह ने पंचायतीराज पर याद किया राजीव गांधी को कहा-कोविड-19 संक्रमण काल में याद आ रहा है अब पंचायती राज

बदायूं।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह ने पंचायती राज दिवस के मौके पर शुक्रवार को अपने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया और कहा कि मौजूदा कोरोना महामारी के समय लोगों की मदद करने में पंचायती ढांचे की अहम भूमिका है। आज राष्‍ट्रीय पंचायती राज दिवस पर देश के सभी मुखिया, पंच व स्थानीय निकायों के सदस्यों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं उन्होंने कहा किआधुनिक भारत में पहली बार तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने राजस्थान के बगदारी गांव में 2 अक्टूबर 1959 को पंचायती राज व्यवस्था लागू किया और आज ही के दिन 24 अप्रैल 1993 को भारत के संविधान (73वां संशोधन) अधिनियम 1992 के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक अधिकार हासिल हुआ। इस तरह महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपनों को वास्तविकता में बदलने की दिशा में कदम बढ़ाया गया था। पंचायत का वर्तमान स्वरूप 1986 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के गठित ¨सधवी कमेटी की देन है। जिसे 1993 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने पूरे देश मे लागू किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पंचायती राज व्यवस्था को कमजोर करने का काम किया है। गलत नीति के कारण देश संकट के दौर से गुजर रहा है।



from BT News 24 https://ift.tt/3atoFFu

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages