अलापुर/बदायूं ।
अलापुर टाकीज के पीछे शव मिलने से हड़कंप मच गया।आपको बता दें कि मृतक राकेश यादव S/O रामदास यादव उम्र लगभग 38 वर्ष वार्ड 06 निवासी अलापुर जोकि कल सुबह कंचनपुर दूध देने गया था।लेकिन देर रात तक लौटकर नहीं आया।परिजनों ने बहुत तलाशा लेकिन राकेश यादव नहीं मिला। तलाश जारी रखते हुए दिन भर तलाशते तलाशते परिजन टाकीज के पीछे पहुंच गए। परिजन को अचानक देखा की कोई खेत में पड़ा है पास जाकर देखा तो राकेश यादव का शव पड़ा था। राकेश यादव को देख परिजनों एवं नगरवासियों में हड़कंप मच गया । मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोसटमार्टम के लिए भेजना चाहा।वहीं परिजनों ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए कोई भी करवाई करने से इंकार कर दिया।मृतक राकेश यादव की शादी 7 वर्ष पहले हुई थी। वह अपने पीछे एक लड़का जिसकी उम्र 5 वर्ष और पत्नी को छोड़ गया है। राकेश यादव का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया है ।
from BT News 24 https://ift.tt/2VMiyXC
No comments:
Post a Comment