कोरोना महामारीः बदायूं में गरीबों को कांग्रेस ने राशन वितरण को मांगी अनुमति - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Wednesday, April 22, 2020

कोरोना महामारीः बदायूं में गरीबों को कांग्रेस ने राशन वितरण को मांगी अनुमति

बदायूं।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव ओमकार सिंह एवम युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद ने सयुक्त रूप से निशुल्क राशन वितरण हेतु आवेदन कर उत्तर प्रदेश राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्यसचिव को पत्र लिखकर बदायूँ जनपद में जरूरतमंदों तक राशन वितरण करने हेतु अनुमति मांगी एवम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तरप्रदेश कांग्रेस प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ वरिष्ठ पदाधिकारियों को अवगत कराया इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि मेरे व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद व कांग्रेसजनों के सहयोग से युवा कांग्रेस की टीम द्वारा हम कांग्रेसजन बदायूँ जनपद में निरंतर 24 मार्च से निशुल्क राहत सामग्री डोर टू डोर लॉक डाउन के नियमों का पालन एवम सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखते हुए पहुँचाने का कार्य कर रहे है 19 अप्रैल 2020 को अपर जिलाधिकारी बदायूँ के द्वारा जनपद के समस्त संगठन के साथ साथ हमारे पास एवम अनुमति भी निरस्त कर दी गयी जिसके बाद हम कांग्रेसजनों को ज्ञात हुआ कि गरीब वर्ग मध्यम वर्ग एवम असहाय जरूरतमंदों को राहत सामग्री न मिल पाने के कारण काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है जिसके मद्देनजर हमने पुनः प्रशासन से मांग की है कि हमे पुनः निशुल्क राशन वितरण की अनुमति प्रदान कि जाये जिससे हमने कांग्रेस के राष्ट्रीय एवम प्रदेश पदाधिकारियों को अवगत करा दिया है इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद ने कहा कि जिला प्रशासन से अनुमति के साथ साथ ईमेल के माध्यम से पत्र लिखकर हमने राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवम मुख्यसचिव से भी मांग की है कि हमे निशुल्क राहत सामग्री वितरण करने की अनुमति दे जिससे जनपद में कोई भी गरीब असहाय जरूरतमंदों भूखा न सोए और हमे उम्मीद है प्रशासन पुनः हमे निशुल्क राशन वितरण करने हेतु अनुमति पास प्रदान करेगा



from BT News 24 https://ift.tt/3aokR8o

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages