सोशल डिस्टेसिंग का स्वंय करें पालन: डीएम
बदायूं।
जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने शहर के विभिन्न हॉट स्पॉट क्षेत्रों का निरीक्षण किया। विभिन्न बैरियर प्वांइट्स पर तैनात पुलिस फोर्स को भी चेक किया। लॉकडाउन का सभी लोग कड़ाई से पालन करंे। सोशल डिस्टेसिंग का स्वंय पालन करते हुए समय समय पर हैण्डवॉश व सैनेटाइजर का प्रयोग करते रहे। कोरोना संक्रमण बचाव के लिए सभी व्यक्ति अपने अपने घरों पर रहते हुए लॉकडाउन का अक्षरशः पालन करें। इस कोरोना जैसी महामारी से सावधानी अपना कर ही बचा जा सकता है। एक दूसरे से उचित दूरी रखकर महामारी संक्रमण के फैलाव का एकमात्र बचाव है। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मास्क का प्रयोग करें। सभी लोग घरों में रहकर सोशल डिस्टेंस बनाएं। मास्क या रुमाल से मुंह को ढकें। बेवजह घर से बाहर न निकले वरना ऐसे लोगों को विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सभी लोग एक जिम्मेदार नागरिक बनकर लॉकडाउन का पालन करें।
—-
from BT News 24 https://ift.tt/2yPnNOo
No comments:
Post a Comment