बिल्सी।
थाना क्षेत्र के गांव मजहरा निवासी विरासत 20 वर्ष पुत्र शराफत की लाश बदायूं रोड पर सोनी धर्म कांटा के पास पड़ी मिली। पुलिस इसे एक्सीडेंट मान रही है जबकि मृतक का पिता शराफत का कहना है कि उनके लड़के पर चोरी का आरोप लगा था जिस दुकान पर में नौकरी करता है उसी के अन्य नौकरों ने इसे पीटा इसी रंजिश में उसकी हत्या की गई है मृतक के पिता का कहना है उन्हें पूरा शक है कि हत्या के पीछे उसके साथ काम करने वाले उसी प्रतिष्ठान के नौकर हैं।
आज गांव की तमाम लोग पीड़ित परिवार के साथ थाने पहुंचे और अपने शक के बारे में पुलिस को अवगत कराया। थाने पर मझारा गांव से आए लोगों की भारी भीड़ जमा रही।
लोगों की सहानुभूति पीड़ित परिवार के साथ थी। मृतक के बहनोई अलीगढ़ निवासी हनीफ का भी यही कहना है कि उनके साले की हत्या की गई है, जिसे एक्सीडेंट का रूप दिया गया है। मृतक ने कुछ घंटे पूर्व अपने जीवित अवस्था में गांव बात की थी। उस बात की फोन टैपिंग भी परिवार वालों ने सुरक्षित रखी है।
from BT News 24 https://ift.tt/2YqLKp3
No comments:
Post a Comment