तलवार और राइफल लेकर घूम रहे बदमाश भाइयों ने चोरी की घटना के बाद गांव के ब्राह्मणों पर लगा दिया अघोषित कर्फ्यू - FULLSKY NEWS

FULLSKY NEWS - India's most trusted Autobloging Blogspot For Latest Breaking News And Headlines

Breaking

Saturday, August 22, 2020

तलवार और राइफल लेकर घूम रहे बदमाश भाइयों ने चोरी की घटना के बाद गांव के ब्राह्मणों पर लगा दिया अघोषित कर्फ्यू

 

उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के थाना दातागंज के गांव नवदिया में रामबाबू पुत्र राम अवतार शर्मा के मकान में ताला तोड़कर मेंथा आयल सोने की चेन आदि करीब तीन लाख की चोरी कर ली। इस संबंध में पीड़ित ने चौकी में सूचना दी। पुलिस ने कुछ नहीं किया तो शक के आधार पर गांव में ही रह रहे नामी-गिरामी बदमाशों के बारे में कोतवाली दातागंज तहरीर दी।

उसके बाद पुलिस तो नहीं आई लेकिन यह दोनों सगे भाई और पुराने नामी-गिरामी बदमाश बेकाबू हो गए और राइफल और तलवार लेकर ब्राह्मणों को एलानिया रात 8:00 बजे के बाद घर से ना निकलने को अघोषित कर्फ्यू लगा दिया है। गांव में कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। भयभीत ब्राह्मण समाज के तमाम लोग गांव नगरिया से बदायूँ मुख्यालय आए, जहां एसएसपी नहीं मिले लेकिन उनके कार्यालय में उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर न्याय और सुरक्षा की मांग की है।



from BT News 24 https://ift.tt/3hf7hIJ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages